For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मुंबई इंडियंस ने बताया कब मैदान में वापसी कर पाएंगे चोटिल जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस उस समय चिंता में पड़ गए थे जब मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल के तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चोटिल हो गए थे। बुमराद के कंधे में खिंचाब आ गया था जिसके कारण वह बैटिंग करने भी नहीं आए थे। लेकिन अब उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस के लिए राहत भरी बात यह है कि बुमराह की चोट गंभीर नहीं है और वह अगला मैच खेलेंगे।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मुंबई के सूत्रों से जानकारी मिली कि होटल पहुंचने के समय तक तेज गेंदबाज फिट हो चुके थे। सूत्र ने कहा कि बुमराह फिट हैं। उस समय उनके कंधे में थोड़ा खिंचाब आ गया था। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। वह टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए प्रमुख खिलाड़ी हैं और विश्‍व कप में उनका फिट रहना जरूरी है। टीम प्रबंधन को लगा कि रविवार को उसे बल्‍लेबाजी पर नहीं भेजना सही विकल्‍प होगा।

वहीं टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ने सोमवार की सुबह मुंबई इंडियंस के फिजियो नितिन पटेल से बुमराह की चोट का अपडेट लिया। सूत्र ने बताया कि हर कोई चिंतित था और पैट्रिक ने सोमवार की सुबह नितिन से बात करके बुमराह का हाल पूछा। विश्‍व कप करीब है और बुमराह टीम इंडिया का प्रमुख हिस्‍सा है। मगर अभी कोई चिंता की बात नहीं है और वह अगले मैच में खेलेंगे। बता दें कि बुमराह मुंबई टीम के लिए अहम गेंदबाज हैं। वहीं विश्व कप में उनकी जगह पक्की बन चुकी है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली पहले से ही कह चुके हैं कि खिलाड़ी अपने अनुसार मैच खेलें ताकि कोई चोटिल ना हो।

Story first published: Monday, March 25, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+