मंदी के बीच बढ़ी IPL की ब्रैंड वैल्यू, पर घाटे में KKR-RCB की टीम, जानें कौन कहां

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी-20 फ्रैंचाइजी लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2019 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जहां पाकिस्तान में भारत की तर्ज पर शुरू किए गए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में आर्थिक गड़बड़ियों की खबर आ रही है वहीं आईपीएल 2019 के इस सीजन ने अपनी ब्रैंड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी दर्ज की है। इंग्लैंड में आयोजित हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बावजूद साल 2019 में लीग की ब्रांड वैल्यू 13.5 प्रतिशत बढ़ गई है। हालांकि यह पिछले सीजन में हुई बढ़ोतरी के मुकाबले तकरीबन पांच फीसदी कम है। आईपीएल का मूल्यांकन करने वाली संस्था डफ एंड फेल्प्स ने रिपोर्ट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी।

संस्था की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 2018 में आईपीएल ने ब्रांड वैल्युएशन में 18.87 की बढ़ोत्तरी दर्ज की थी जबकि 2017 में इसका मूल्यांकन लगभग 33,912.34 करोड़ रुपये था। आईपीएल के इस सीजन की ब्रांड वैल्यू 47,500 करोड़ रुपए पहुंच गई है जबकि पिछले साल इसकी कीमत 41,800 करोड़ रुपये थी। कुल बढ़ोतरी को देखा जाये तो आईपीएल ने अच्छी बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

और पढ़ें: 43 की उम्र में इस खिलाड़ी ने दोहराया 124 साल पुराना कारनामा, बनाए खास रिकॉर्ड

वहीं आईपीएल के इस सीजन में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की भी ब्रैंड वैल्यू बढ़ी है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने 8.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 809 करोड़ की कमाई की है। आईपीएल 2019 में उपविजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 13.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की है जबकि लंबे अरसे बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी 8.9 की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

वहीं शाहरुख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कीमत में 8 प्रतिशत तक कमी आई है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2008 में प्रीमियर टी20 क्रिकेट लीग की शुरुआत की थी जिसमें कोरपोरेट जगत की आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इसकी सफलता को देखकर बाद में दो और टीमों को शामिल किया लेकिन बाद में फिर इसकी संख्या आठ हो गयी है।

और पढ़ें: विराट कोहली की कप्तानी पर गौतम ने उठाए 'गंभीर' सवाल, इस मामले पर रोहित को समर्थन

बता दें कि आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में यह बढ़ोतरी तब दर्ज की गयी है जब देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर है जो कि अर्थव्यव्सथा का लिहाज से एक अच्छी खबर है।

Story first published: Friday, September 20, 2019, 12:52 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+