For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: डेविड वार्नर के शतक ने मिटाई बॉल टेंपरिंग कांड की पीड़ा, पत्नी ने लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली। कहते हैं इतिहास नहीं बदला जा सकता लेकिन उससे बड़ी लकीर जरूर खींची जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के दिलेर बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के सदाबहार खिलाड़ी डेविड वार्नर ने भी बॉल टेंपरिंग कांड के बाद दमदार वापसी करके एक ऐसी ही लाइन खींच दी है। इस आईपीएल में वे ऐसे बैटिंग कर रहे हैं मानो क्रिकेट से कभी दूर रहे ही नहीं थे। एक के बाद एक बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिला रहे इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल के 12वें सीजन में खेले गए तीन मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक जमाया है।

वार्नर ने रविवार को हैदराबाद के घरेलू मैदान में अपने ओपनिंग जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर शतक जमाया और 100 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। ऐसे में उनकी पत्नी और वार्नर के बुरे समय की साथी कैंडिस वार्नर अपने जज्बात नहीं रोक पाईं हैं। उन्होंने पति के शतक पर भावपूर्ण शब्दों का ट्वीट करते हुए एक तरह से उस समय का दर्द भी पीछे छोड़ दिया है जब यह जोड़ा बॉल टेंपरिंग कांड के साये तले जी रहा था।

कैंडिस लिखती हैं- 'शब्दों से यह बयां नहीं किया जा सकता, इस इंसान (डेविड वार्नर) के ऊपर मुझे कितना गर्व है। वार्नर आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा। शतक के लिए बहुत मुबारकबाद। और सभी सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस का शुक्रिया जिन्होंने वार्नर और मेरे परिवार को लगातार सपोर्ट किया है। जल्दी ही हैदराबाद में मिलते हैं।'

आपको बता दें वार्नर ने आईपीएल टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में बेंगलोर के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। यह आईपीएल सीजन 12 का तीसरा शतक रहा, वहीं आईपीएल इतिहास में वार्नर का चौथा शतक रहा। शतक जड़ने के बाद वॉर्नर ने बयान देते हुए जाहिर किया कि वह बैन झेलकर खुश हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि 12 महीनों ने मुझे अच्छा किया है। मुझे लगता है कि मैं तरोताजा हूं। जॉनी बेयरस्टो के साथ एक शानदार साझेदारी। मेरा आधा काम हो गया।''

Story first published: Sunday, March 31, 2019, 20:04 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+