For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, तोड़ा कोहली और वाॅर्नर का ये खास रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के चाैथे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर क्रिस गेल ने राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा इतिहास रच दिया है। गेल आईपीएल में सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसका गवाह जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम बना। गेल ने यह इतिहास सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वाॅर्नर और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर रचा।

गेल ने महज 112 पारियों में 4 हजार रन पूरे किए, उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ये कारनामा 114 पारियों में किया था। वहीं कोहली ने 128 पारियों में रनों का यह आंकड़ा छूआ था। गेल को इस रिकाॅर्ड को बनाने के लिए महज 6 रनों की जरूरत थी जो उन्होंने मैच के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंदज पर धवन कुलकर्णी की गेंद पर 1 रन बनाकर बनाया। सुरेश रैना और गौतम गंभीर दोनों ने 140 आईपीएल पारियों में 4000 रन का आकंड़ा छुआ।

इस तरह क्रिस गेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें क्यों टी20 क्रिकेट का यूनिवर्सल बॉस कहा जाता है। गेल वर्तमान में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। इससे पहले तेजी से 2000 और 3000 रन भी गेल के ही नाम है। इस मैच से पहले गेल 112 मैचों में 6 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3994 रन बना चुके थे। इस दौरान उनकी औसत 41.17 की रही।

Story first published: Monday, March 25, 2019, 21:18 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+