IPL 2019: गेल ने शेयर की KXIP के हैट्रिक हीरो के बचपन की तस्वीर, लिखा यह संदेश
नई दिल्ली। क्रिस गेल, बिना किसी विवाद के टी-20 फार्मेट के एक सर्वकालिक महान बल्लेबाज हैं। लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा यह मस्तमौला बल्लेबाज अपने खेल को आधुनिक मांग के हिसाब से लगातार बदलता रहा। वेस्टइंडीज के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुका यह खिलाड़ी आज फटाफट क्रिकेट में खड़े-खड़े ही लंबे छ्क्के मारने के लिए मशहूर है। गेल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले मैच के हीरो रहे टीम के साथी सैम करन के साथ दिलचस्प तस्वीर साझा की है।
आपको बता दें इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन भी किंग्स इलेवन का हिस्सा हैं और पिछले मैच में उन्होंने सीजन की पहली हैट्रिक लेकर दिल्ली के खिलाफ टीम को शानदार जीत दिलाई थी। गेल ने सैम के साथ दो तस्वीरें शेयर की है। दोनों ही तस्वीरों में वैसे तो गेल एक जैसे लग रहे हैं लेकिन सैम के अंदर जमीन-आसमान का फर्क है। जी हां, एक तस्वीर दरअसल सैम के बचपन की है और दूसरी तस्वीर हाल में ही ली गई है।
View this post on InstagramA post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on
अभी भी केवल 20 साल के सैम ने बचपन की तस्वीर में लाल रंग का स्कूली ब्लेजर पहन रखा है। खबर लिखे जाने तक इस फोटो को देखते ही देखते 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सैम पंजाब की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में केवल 2.2 ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते दिल्ली की टीम ने केवल 8 रनों के अंदर अपने अंतिम 7 विकेट गंवा दिए थे। गेल और सैम अब एक साथ फिर से खेलते दिखाई देंगे। शनिवार को किंग्स इलेवन का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
