IPL 2019: स्टु्अर्ट बिन्नी और बेन स्टोक्स ने मिलकर मैदान में दिया अनचाहा कॉमेडी सीन, VIDEO
नई दिल्ली। आईपीएल का मौजूदा सीजन बड़े उतार-चढ़ाव का एक ऐसा झूला रहा है जिसके देखकर इस रोमांचकारी टूर्नामेंट के दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया है। चौके-छक्कों से इतर यह सीजन मैदानी फील्डिंग पर अजीबो-गरीब घटनाओं, कभी-कभी हैरानी भरी अंपायरिंग और खिलाड़ियों के बीच जाने-अनजाने में बनी मजेदार जुगलबंदी के लिए भी याद किया जाएगा। इनमें से कुछ किस्से तो ऐसे होते हैं जो दर्शको को टीवी और स्टेडियम छोड़ते हुए भी याद रहते है।
एक ऐसा ही एक मजेदार वाकया 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में हुआ। इस मैच में पंत की धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते दिल्ली ने राजस्थान को 6 विकेट से मात दी। इस जीत से पहले दिल्ली की पारी में स्टुअर्ट बिन्नी और बेन स्टोक्स ने ऐसी अनचाही जुगलबंदी की कि देखने वालों की हंसी छूट गई।
ये कैपिटल्स की पारी का 19वां ओवर था और पूरी रौ में बैटिंग कर रहे पंत ने बल्ला घुमाकर जोरदार शॉट मारने की कोशिश की लेकिन वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए। नतीजन, गेंद काफी देर के लिए हवा में रही लेकिन पंत की किस्मत अच्छी थी कि बिन्नी से थोड़ी दूर जाकर गिरी। बिन्नी ने तुरंत गेंद के पास आकर उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद उनको छकाती हुई अपना रुख बदलकर और आगे की ओर निकल गई।
इसके बाद इस भागी हुई गेंद का पीछा करने की बारी बेन स्टोक्स की थी। स्टोक्स ने स्लाइड मारकर गेंद को पकड़ भी लेकिन जैसे ही वह उसको थ्रो करने लगे वो खुद फिसल गए और गेंद स्टोक्स के हाथ से भी छूटकर सीधे बाउंड्री की ओर जाने लगी। इसके बाद स्टोक्स ने गेंद के पीछे फिर भागना शुरू किया और एक बार दोबारा स्लाइड करते हुए उसको रोका। इस तरह से जिस गेंद पर कायदे से केवल एक ही रन बनना चाहिए थे, उस पर पूरे तीन रन बने।
जब बिन्नी और स्टोक्स की अनचाही जुगलबंदी ने खूब हंसाया, देखें वीडियो-https://t.co/xaKoZiFyi0
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) April 23, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
