For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मलिंगा की नो बॉल पर केविन पीटरसन से लेकर ब्रायन लारा तक किसने क्या कहा

नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में 28 मार्च का दिन कई मायनों में यादगार बन गया है। एक तरफ दो बेहतरीन प्रतिद्वंदिओं के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली तो बुमराह और मलिंगा जैसे दो एक जैसे गेंदबाजों की जुगलबंदी ने दिखाया वे कैसे हारी हुई बाजी पलट सकते हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स के नाबाद अर्धशतक का तो क्या ही कहना और सबसे अंत में वह हुआ जिसके लिए यह मैच लंबे समय तक याद किया जाएगा।

जी हां, हम बात कर रहे हैं खराब अंपायरिंग की जिसके चलते अंपायर ने मलिंगा की आखिरी गेंद को नो-बॉल करार नहीं दिया जबकि टीवी रिप्ले से साफ था यह नो-बॉल थी। इस गेंद पर आरसीबी की टीम को जीत के लिए 7 रन बनाने थे। इस तरह वास्तव में आरसीबी के पास तब अंतिम गेंद पर 5 रन बनाने का लक्ष्य होता और उनको फ्री हिट भी मिलती। इतना ही नहीं, स्ट्राइक पर डिविलियर्स होते वो अलग। कुल मिलाकर कप्तान कोहली का गुस्सा मैच के बाद जो फूटा वह जायज ही था क्योंकि नो-बॉल देने से बाजी काफी हद तक बैंगलोर के हिस्से आती।

अब पूर्व क्रिकेटरों और पंडितों ने इस मामले पर अपना कहा है कि तकनीक को और ज्यादा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कम से कम थर्ड अंपायर या उसके समकक्ष किसी अन्य मैच अधिकारी को मैदान अंपायर के कान में वीडियो रिव्यू देखने के बाद कुछ फीडबैक जरूर देना चाहिए।

हर्षा भोगले ने कहा है इस घटना के बाद से अब हर गेंद पर पैर चैक करने की प्रक्रिया में इजाफा होगा।

वहीं, केविन पीटरसन ने तकनीक के और अधिक इस्तेमाल की वकालत की-

महान कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा है अभी भी तकनीक का अन्य जगह पर इस्तेमाल किया जाना बाकी है। थर्ड अंपायर को ऐसे मामलों पर तुरंत फैसला लेना होगा।

मोहम्मद कैफ ने कहा है इससे तो अच्छा होता शिवम दुबे आउट हो जाते ताकी अंपायर नो बॉल चैक तो कर लेता।

इस बारे में पूर्व अंग्रेज कप्तान वॉन और पूर्व कंगारू क्रिकेटर डीन जोंस ने भी अपनी राय दी-

अन्य क्रिकेटरों की राय इस प्रकार रही-

Story first published: Friday, March 29, 2019, 18:03 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+