For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, CSK vs DC, Preview: टॉप स्लॉट मजबूत करने पर होंगी दोनों टीमों की नजरें

नई दिल्ली। प्लेऑफ की जद्दोजहद के बीच आईपीएल में 30 अप्रैल को एक ऐसा मैच है जो जिसकी दोनों टीमें पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी है। अब इन टीमों के बीच नंबर एक और दो स्लॉट मजबूत करने के लिए लड़ाई होगी। गौरतलब है कि आईपीएल के फॉर्मेट के हिसाब से नंबर एक और दो टीमों को प्लेऑफ में हार के बावजूद भी एक और मौका मिलता है जबकि नंबर तीन और चार की टीमें केवल एक मैच हारकर ही बाहर हो जाती हैं। ऐसे में टॉप स्थान की अहमियत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

हालांकि इस मैच के दिन दोपहर में बारिश की भविष्यवाणी और बादलों के छाए रहने की आशंका जताई गई है। अच्छी बात है कि मैच शाम के समय 8 बजे शुरू होगा। तब तक मौसम के ठीक होने की उम्मीद की जा रहा है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर बनी हुई है जिसके 12 मैचों में 16 अंक हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के इतने ही मैचों में 14 अंक हैं।

लेकिन सीएसके की इस मैच में असली समस्या कप्तान धोनी की फिटनेस है जिस पर अभी तक संशय के बादल छट नहीं सके हैं। उनको अभ्यास के लिए आते हुए भी नहीं देखा जा सका है। कोच फ्लेमिंग के अनुसार उनके खेलने या ना खेलने पर फैसला मैच के दिन ही लिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि फाफ डु प्लेसिस और रविंद्र जडेजा फिट घोषित हो गए हैं। ऐसे में ये टीम इस प्रकार हो सकती है-

चेन्नई सुपर किंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस / मुरली विजय, सुरेश रैना (c), अंबाती रायुडू (w), केदार जाधव, मिशेल सेंटनर / डीजे ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

वहीं दिल्ली की टीम में बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आती है। टीम के मेंटर सौरव गांगुली ने युवा संदीप लामिछाने में विशेष दिलचस्पी दिखाई है। गांगुली पिच पर एक स्टंप रखकर उनसे गेंदबाजी की प्रैक्टिस कराते हुए देखे गए हैं। इसका मतलब साफ है कि हम मैच में भी इस खिलाड़ी को देखने जा रहे हैं। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

दिल्ली कैपिटल्स- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, एक्सर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, संदीप लामीचाने, इशांत शर्मा

Story first published: Tuesday, April 30, 2019, 21:38 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+