For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, CSK vs MI: चेन्नई को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचे मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। चेन्नई की धीमी पिच पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने मेजबानों के खिलाफ लगातार चौथी और इस सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अपना फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। एम. चिंदबरम में हुए इस मैच में रोहित एंड कंपनी ने धोनी ब्रिग्रेड की एक ना चलने दी और बिना किसी खास दिक्कत के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 विकेटों से मात दे दी। चेन्नई ने इस मैच में मुंबई को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको मुंबई ने 18.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस हार के बाद चेन्नई के पास दूसरे क्वालीफायर के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों स्टार ओपनर रोहित शर्मा (4) व डिकॉक (8) सस्ते में आउट हो गए। लेकिन टूर्नामेंट बढ़ने के साथ अपने रंग में आते जा रहे बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए चेन्नई को मैच से बाहर कर दिया। उन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की बेजोड़ और यादगार पारी खेली। यादव को ईशान किशन (28 रन, 31 गेंद) के रूप में अच्छा साथ मिला।

हालांकि क्रुणाल पांड्या (0) का विकेट गिरने के बाद चेन्नई को एक धुंधली उम्मीद दिखाई दी थी लेकिन उसको भी हार्दिक पांड्या (13 नाबाद) ने नाकाम कर दिया। चेन्नई की ओर से इमरान ताहिर और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कसी हुई गेंदबाजी करने के अलावा क्रमशः 2 और एक विकेट लिया।

इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था जो पूरी तरह से खराब साबित हुआ। पिछले मैच में शानदार 96 रन बनाने वाले फाफ डु प्लेसिस (6) इस बार कुछ खास नहीं कर सके और यही हाल शेन वॉटसन (10) का रहा। सुरेश रैना (5) भी जल्द ही चलते बने। हालांकि मुरली विजय (26) ने पारी बनाने की कोशिश की और वे काफी हद तक सफल भी रहे। लेकिन अंतिम ओवरों तक टिके रहने वाले अंबाती रायडू (नाबाद 42, 37 गेंद) और महेंद्र सिंह धोनी (37 रन, 29 गेंद) बहुत तेज गति से रन नहीं बना सके।

मुंबई के लिए राहुल चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 21 रन देकर 1 विकेट लिया।

Story first published: Tuesday, May 7, 2019, 23:13 [IST]
Other articles published on May 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+