For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: अश्विन के 'गलत व्यवहार' पर वायरल हुआ डेल स्टेन का यह ट्वीट

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) बनाम किंग्स एलेवन पंजाब (Kings Eleven Punjab) के बीच सोमवार को हुआ आईपीएल-2019 का मुकाबला पंजाब के कप्तान आर.आश्विन के गलत व्यवहार की वजह से सुर्खियों में है। अश्विन ने मैनकेडिंग (Mankad-Ing) के जरिए राजस्थान के बल्लेबाज जॉस बटलर को रनआउट कर दिया। सोशल मीडिया पर क्या आम क्या खास सभी ने अश्विन के इस व्यवहार को क्रिकेट के स्पोर्टिंग कल्चर के खिलाफ बताया। क्रिकेट कमेंटेटर डीन जोन्स से लेकर हर्षा भोगले तक और आकाश चोपड़ा से लेकर आयन मॉर्गन तक कुछ पक्ष में दिखे तो बाकी लोगों ने इनकी क्लास लगा दी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ट्विटर पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने लिखा "मान लीजिए मैं विश्व कप 2019 का फाइनल खेल रहा हूँ और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हों और मैं गेंदबाजी कर रहा हूँ तो मैं जीवन में शायद कभी भी ऐसा नहीं करूंगा। उन्होंने यह ट्वीट करने की वजह को लोगों के द्वारा पूछा गया सवाल बताया।

इसके अलावा शेन वार्न ने तो तीखे सवालों की लंबी चौड़ी लिस्ट से अश्विन को खूब फटकार लगाई है।

वहीं, इस सदी के महानतम तेज गेंदबाज कहे जाने वाले स्टेन ने भी अश्विन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा करके अश्विन खेल भावना का कोई अवॉर्ड जीतने नहीं जा रहे।

इसके अलावा इंग्लिश वनडे कप्तान इयान मोर्गन ने तो साफ तौर पर कहा कि अश्विन को अपने काम पर पछतावा होगा।

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर डीन जोंस ने अश्विन का बचाव करते हुए सवाल किया है जब सब नियमों के दायरे में हुआ तब कैसे आप इसको खेल भावना के विपरीत बता सकते हैं? भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आर पी सिंह की भी कुछ ऐसी ही टिप्पणी थी।

वहीं, माइकल जॉनसन ने इस मामले पर किसी का पक्ष नहीं लेते हुए कहा कि बल्लेबाज को एक चेतावनी देनी चाहिए लेकिन साथ ही यह बल्लेबाज की भी जिम्मेदारी है कि वह साफ-सुथरी खेल भावना प्रदर्शित करे और क्रीज के पीछे खड़ा रहे।

Story first published: Tuesday, March 26, 2019, 17:58 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+