For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: पंजाब के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाकर वार्नर ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। डेविड वार्नर आईपीएल के इस सीजन में टॉप फार्म में हैं। कोलकाता के धुरंधर आंद्रे रसेल के बाद इसी कंगारू खिलाड़ी की चर्चाएं हैं। हैदाबाद की ओर से खेलने वाले वार्नर ने अपने पिछले मैच में भी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनकी टीम भले ही यह मैच ना जीत पाई हो लेकिन वार्नर की टॉप फार्म की अहमियत यहां खत्म नहीं हो जाती है।

डेविड ने इस मैच में नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक बेजोड़ रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने इस अर्धशतक के साथ अब तक लगातार 7 पचासे पंजाब के खिलाफ लगा दिए हैं। जी हां, अपनी नाबाद 70 रनों की पारी से पहले वार्नर ने पंजाब के खिलाफ 58,81,59,52,70* और 51 रनों की पारियां खेली है।

इतना हीं नहीं, वार्नर आईपीएल में ऐसे पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होंने इन दो टीमों के बीच में सबसे ज्यादा बार पचासे जड़े हैं। आपको बता दें, वार्नर इससे पहले भी आरसीबी के खिलाफ लगातार 7 अर्धशतक बना चुके हैं। ये कारनामा उन्होंने साल 2014 से 2016 के बीच में किया था।

हालांकि वार्नर ने किंग्स इलेवन के खिलाफ अपना ताजा अर्धशतक काफी धीमी गति से 49 गेंदों में बनाया। यह आईपीएल में उनका लगाया गया सबसे धीमा अर्धशतक भी है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के ही खिलाफ 2017 में 45 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। आईपीएल में इस साल वार्नर ने शानदार बैटिंग करते हुए अब तक 6 मैचों में 349 रन बना लिए हैं और फिलहाल उनके पास ही ओरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज) है। हैदराबाद का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 19:12 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+