IPL 2019, DC vs KXIP, Preview: 'घर' में लगातार चौथी हार से बचना चाहेगी दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली की टीम की कोटला मुसीबत अभी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी कि अब एक और मुकाबला उनको अपने घरेलू मैदान पर खेलना है। 20 अप्रैल को होने वाले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होगा। दिल्ली अपने घर में लगातार तीन मैच हारने के बावजूद अंक तालिका में 10 अंक अर्जित कर चुकी है। दूसरी ओर पंजाब की टीम के नाम भी इतने ही अंक है। दोनों ही टीमों का यह इस सीजन का 10वां मैच होगा।
दिल्ली के अच्छी बात शिखर धवन की लय है लेकिन शॉ अपना शुरुआती टच पूरी तर खो चुके हैं। उनको नए सिरे से अपनी पारी को सजाने का काम करना होगा। जबकि पंत के पास अभी तक निरंतरता का अभाव बना हुआ है।
अगर पंजाब की बात की जाए तो यह टीम अपने घर यानी मोहाली से बाहर तीन मैच हार चुकी है लेकिन कोटला पर उसके स्पिन गेंदबाज कुछ करामात दिखा सकते हैं। इसके अलावा बैटिंग में केएल राहुल और क्रिस गेल जैसे मजबूत और विस्फोटक बल्लेबाज हैं ही।
दिल्ली की प्लेयिंग इलेवन की बात की जाए कोटला के ट्रैक को देखते हुए संदीप लामिछाने का नंबर लगना तय लगता है। ऐसी स्थिति में कीमो पॉल या क्रिस मॉरिस में से किसी एक को बाहर बैठना होगा। वहीं, कॉलिन मुनरो के स्थान पर कॉलिन इंग्राम की वापसी हो सकती है। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, एक्सर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, संदीप लामिछाने
पंजाब की प्लेयिंग इलेवन में अभी तक अबूझ बदलाव देखने को मिलते रहे हैं। यह टीम मुजीब उर रहमान, हेनरिक्स और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है जो इसमें बदलाव के विकल्पों को और भी कम कर देते हैं। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर / निकोलस पूरन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, आर अश्विन (C), एम अश्विन, एंड्रयू टाय, मोहम्मद शमी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
