For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, DC vs RCB: बेंगलुरु को 16 रनों से हराकर दिल्ली ने बनाई प्लेऑफ में जगह

नई दिल्ली। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने कोटला में एक और जीत दर्ज करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार जीतने का सिलसिला तोड़ दिया। DC ने इस मैच में RCB को 16 रनों से मात दी है। इसके साथ ही दिल्ली की टीम चेन्नई के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगुलरु की शुरुआत अच्छी रही। पार्थिव पटेल ने 20 गेंदों पर 39 रनों की धुंआधार पारी खेली। लेकिन कप्तान कोहली बढ़िया आगाज का भरपूर फायदा नहीं उठा सके और 23 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद डिविलियर्स (17) और शिवम दुबे (24) की जोड़ी भी जमने के बाद मामले को अंजाम तक पहुंचाने में नाकामयाब रही।

यह खबर भी पढ़िए- COA के साथ मीटिंग छोड़ विराट कोहली से मिलने पहुंचे BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना

आरसीबी के लिए अंतिम क्रम पर गुरकीरत सिंह मान (27) और मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 32) ने जरूर कुछ रोमांच पैदा करने की कोशिश की लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हुआ। दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा और रबादा ने दो-दो और ईशांत शर्मा व अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो उसके टॉप ऑर्डर ने सही भी साबित कर दिया। शिखर धवन (50) और श्रेयस अय्यर (52) ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और अर्धशतक जमाए। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 37-37 गेंदों का सामना किया था। इसके बाद अंतिम क्रम पर रदरफॉर्ड (13 गेंदों पर 28 रन) और अक्षर पटेल (9 गेंदों पर 16 रन) ने तेजी से रन बनाकर टींम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।

Story first published: Sunday, April 28, 2019, 20:09 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+