For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, DCvsSRH: गेंदबाजों के दम हैदराबाद ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते हैदराबाद की टीम ने दिल्ली को उसके ही घर में 5 विकेट से हरा दिया है। 130 रनों के आसान लक्ष्य का पीछ करते हुए हैदराबाद की शुरुआत एक बार फिर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के दम पर शानदार रही। इस बार बेयरस्टो ने शुरू से मोर्चा संभाला हुआ था और वार्नर को करने के लिए कुछ खास नहीं छोड़ा।

यही कारण था दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े जिसमें बेयरस्टो का योगदान 48 रनों का था। उन्होंने केवल 28 गेंदों में धुंआधार पारी खेली लेकिन अपना अर्धशतक नहीं जड़ सके। इसके तुरंत बाद ही वार्नर भी 10 रन बनाकर चलते बने। बाद में हैदराबाद ने विजय शंकर (16), मनीष पांडे (10) और दीपक हुड्डा (10) के रूप में जल्दी विकेट गंवा दिए जिससे रन गति पर काफी अंकुश लगा। लेकिन छोटे से लक्ष्य को हासिल करने में उसको फिर भी कोई दिक्कत नहीं आई।

इससे पहले हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया। दिल्ली के पास ओपनिंग जोड़ी क तौर पर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे बड़े नाम हैं लेकिन इनमें निरंतरता का अभाव है। शॉ केवल 11 और धवन 12 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर तीन कप्तान श्रेयस अय्यर (43) ही कुछ प्रतिरोध कर सके लेकिन दिल्ली का पूरा मध्यक्रम धराशाई हो गया।

खास बात यह रही पंत, राहुल तिवेतिया और कॉलिन इंग्राम ने 5-5 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए क्रिस मॉरिस (17) और अक्षर पटेल (23) के योगदान के चलते दिल्ली ने 20 ओवर में 129 रनों का छोटा स्कोर बनाया और उसके 8 विकेट आउट हो गए।

हैदराबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी की फेहरिस्त में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, सिद्धार्थ कॉल ने 2 विकेट लिए जबकि 4 ओवर में केवल 18 रन देने वाले अफगानी हीरो राशिद खान को एक विकेट मिला।

Story first published: Thursday, April 4, 2019, 23:31 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+