IPL 2019, DCvsKKR, Preview: आंद्रे रसेल और ऋषभ पंत के बीच देखने को मिल सकती है रोमांचक जंग
नई दिल्ली। 30 मार्च को आईपीएल का दसवां मुकाबला फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान दिल्ली और कोलकाता की टीम के बीच खेला जाएगा। यह इस सीजन में पहली बार होगा जब कोलकाता की टीम अपने घर से बाहर कोई मैच खेलेगी। अब तक ईडन गार्डन में मैच खेलती आई इस टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर खुद को अंक तालिका में टॉप पर बनाए रखा है। वहीं, दिल्ली की टीम को मुंबई के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद चेन्नई के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
माना जा रहा है केकेआर की टीम भी दिल्ली के सामने चेन्नई सरीखी चुनौती ही रखेगी। ऐसे में पंत के कंधों पर घर में कुछ अतिरिक्ति जिम्मेदारियां होंगी तो वहीं शिखर धवन को भी मुख्य रन बनाने वाले की भूमिका में बैटिंग करनी होगी। दिल्ली के कोच पोटिंग इस बारे में अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उनका कहना है पंत हर मैच में धमाका नहीं कर सकते हैं इसलिए धवन को अब मुख्य भूमिका में आना होगा।
ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की दिल्ली की टीम में वापसी हो चुकी है ऐसे में उम्मीद है कीमो पॉल की जगह पर उनको टीम में लिया जाए। दिल्ली में आजकल जैसा मौसम है उसको देखते हुए ओस का फैक्टर ज्यादा बड़ी भूमिका नहीं निभाता लग रहा है। दिल्ली के लिए यहां असली खतरा कोलकाता के आंद्रे रसेल होंगे जिन्होंने केकेआर के दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को लगभग अकेले दम पर मैच जिताए हैं। इसके अलावा नीतिश राणा ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं। पिछले मैच में रॉबिन उथप्पा ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की थी।
अभी तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कोलकाता ने 13 और दिल्ली ने 8 मैचों में जीत हासिल की है। यह मुकाबला पंत बनाम रसेल का होने जा रहा है। जो भी चलेगा उसकी टीम को जीतने में आसानी होगी। दोनों टीमे इस प्रकार हैं-
दिल्ली कैपिटल- 1 शिखर धवन, 2 पृथ्वी शॉ, 3 श्रेयस अय्यर, 4 कॉलिन इनग्राम, 5 ऋषभ पंत, 6 क्रिस मॉरिस, 7 अक्षर पटेल / संदीप लामिचाने, 8 राहुल तेवतिया, 9 कैगिसो रबाडा, 10 अमित मिश्रा , 11 ईशांत शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स- 1 क्रिस लिन, 2 सुनील नरेन, 3 रॉबिन उथप्पा, 4 नितीश राणा, 5 शुबमन गिल, 6 दिनेश कार्तिक (कैप्टन और विकेटकीपर), 7 आंद्रे रसेल, 8 पीयूष चावला, 9 कुलदीप यादव, 10 लॉकी फर्ग्यूसन, 11 प्रिसिध कृष्णा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
