For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: 'शोले' की तर्ज पर दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर की 'गब्बर' की फोटो- अब है होली

नई दिल्ली। होली का त्योहार सामने आते ही रंगों की मस्ती के अलावा अगर किसी और का नाम दिमाग में कौंधता है तो वह बॉलीवुड की महान फिल्म शोले के खूंखार डाकू गब्बर सिंह का है। गब्बर सिंह के डॉयलॉग आज भी सुने तो एक बार को रोंगटे खड़े कर देते हैं। यूं तो फिल्म में गब्बर के हिस्से कई अमर डॉयलॉग आए है लेकिन होली के अवसर पर हमको याद आताहै गब्बर सिंह का ये पूछना- 'कब है होली'

इसके बाद गब्बर अपनी विलेनगिरी का सबसे भंयकर नमूना पेश करते हुए कई निर्दोष लोगों की जान लेता है। टीम इंडिया की बात करे तो यहां भी एक गब्बर है जिनका असल नाम तो शिखर धवन हैं लेकिन इनके अंदाज के कारण उनको गब्बर कहा जाता है। इनका बल्ला चल जाए तो ये मैदान पर गेंदबाजों के लिए विलेन ही साबित होते हैं। गब्बर आजकल दिल्ली कैपिटल्स के साथ प्रैक्टिस में बिजी है। ऐसे में जब होली आई तो उनकी टीम को एक बार फिर से 'गब्बर' याद आ गया।

लेकिन इस बार विलेन गब्बर के डॉयलॉग 'कब है होली' की जगह पर अ'ब है होली' कर दिया गया है। इस डॉयलॉग के साथ शिखर धवन उर्फ गब्बर की फोटो शेयर करते हुए दिल्ली कैपिटल्स लिखती है- बिना गब्बर के भी होली कोई होली है। फोटो में शिखर गब्बर अंदाज में मुस्कराते हुए आपको दिख रहे हैं और उनके चेहरे के आसपास रंग बिखरे हुए हैं। बता दें कि शिखर के इससे पहले सनराइजर्स की टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे लेकिन इस बार उनको दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। उम्मीद करते हैं ये गब्बर आईपीएल के मैचों में विपक्षी टीम के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर विलेन साबित होगा।

Story first published: Thursday, March 21, 2019, 13:21 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+