For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में खराब प्रदर्शन के बावजूद क्या कोहली जिता सकेंगे विश्व कप, वेंगसरकर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। हाल ही में भारत को कई बड़ी विदेशी जीत दिलवाने वाले नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के सितारे आईपीएल में गर्दिश में चल रहे हैं। उनकी अगुवाई वाली आरसीबी इस सीजन में अभी तक एक मैच भी जीतने में सफल नहीं हो सकी है। हालांकि कोहली ने बतौर बल्लेबाज कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली हैं लेकिन एक कप्तान के तौर पर वे बैंगलोर के क्रिकेट का स्तर ऊंचा उठाने में नाकामयाब ही रहे हैं।

ऐसे में भारत के पूर्व कोच और मुख्य चयनकर्ता रह चुके दिलीप वेंगसरकर का एक बड़ा बयान आया है। आईपीएल को देखना पसंद करने वाले वेंगसरकर ने कहा है कि आईपीएल में प्रदर्शन किसी की क्षमता का आकलन करने का सटीक पैमाना नहीं हो सकता है। उन्होंने विराट को लेकर कहा, 'विराट शानदार फार्म में हैं।

वह सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शामिल हैं और एक कप्तान के तौर पर अभी वे अपने उभार पर हैं। यदि आपने एक बार उन पर भरोसा जताया है तो आपको उनका 100 प्रतिशत साथ देना होगा। उन्होंने टेस्ट और वनडे में अच्छा किया है।'

भारत की विश्व कप संभावनाओं पर बात करते हुए वेंगसरकर ने कहा कि भारत के पास अंतिम चार में पहुंचने का मौका है। ये हमारा अब तक का बेस्ट बॉलिंग अटैक है। अब हमारे पास अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए बुमराह जैसा गेंदबाज है। साथ ही वेंगसरकर ने बताया कि विराट की अच्छी फॉर्म के साथ ही रोहित भी एक क्लास खिलाड़ी हैं लेकिन आप हमेशा इन पर निर्भर नहीं रह सकते हो। बाकियों को भी रन बनाने होंगे। विराट-रोहित के जल्दी आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाजों पर जो दबाव आता है, वे उसको झेलने में सक्षम होने चाहिए।

वहीं, नंबर चार स्लॉट पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया, 'के एल राहुल और अजिंक्य रहाणे के अलावा मयंक अग्रवाल भी एक अच्छे विकल्प हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन आप आईपीएल में प्रदर्शन से ये तय नहीं कर सकते कि विश्व कप में कौन जाएगा। '

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 21:49 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+