IPL 2019: CSK को करारा झटका, चोट के चलते 2 सप्ताह के लिए बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी
नई दिल्ली। सीजन का पहला मैच हैदराबाद के हाथों गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे ड्वने ब्रावो चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर से चेन्नई के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनका ना खेलना चेन्नई को जीत की लय पकड़ने में थोड़ा मुश्किलात पैदा करेगा।
ब्रावो को जांघ की हैमस्ट्रिगं मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टीम से बाहर होना पड़ा है। अच्छी बात यह है कि उनकी मसल्स में ग्रेड वन का खिंचाव हुआ है लेकिन बुरी बात यह है कि उनको रिकवर होने में फिर भी दो सप्ताह का समय लगेगा। यह चेन्नई की टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।
चेन्नई की टीम को अगले दो हप्तों के दौरान पांच मैचों में शिरकत करनी है। यह निश्चित रूप से धोनी की टीम के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ब्रावो 21 अप्रैल को होने वाले मैच में टीम में वापसी करने में सफल होते हैं या नहीं। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।
ब्रावो ने अभी तक इस सीजन में अपने हरफनमौला खेल का शानदार नमूना दिखाया है। इसमें चाहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच शामिल हो जिसमें ब्रावो ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी चटकाए थे। या फिर चाहे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी 3 उम्दा विकेट चटकाने का कारनामा हो, ब्रावों चेन्नई के कप्तान को एक अच्छी संतुलित टीम प्रदान करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
