For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: धोनी और कोहली की मौजूदगी में 'MANKAD' पर लिया गया था ये फैसला

IPL 2019: IPL Chairman Rajeev Shukla has claimed that had decided against Mankading | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल में छाए मैनकेडिंग विवाद (Mankading) के बाद क्रिकेट में खेल भावना को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो चुकी है। इस बहस के बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। शुक्ला ने बताया है कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और चेन्नई के कप्तान धोनी के साथ हुई उनकी मीटिंग में यह तय हुआ था अगर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज क्रीज से आगे निकल जाता है तो भी उसको आउट नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें अश्विन ने 25 मार्च को हुए मैच में रॉयल्स के बल्लेबाज बटलर को तब आउट कर दिया था जब वह नॉन स्ट्राइकर छोर पर थे। तभी अश्विन ने गेंदबाजी करने का बहाना करते हुए गेंद नहीं छोड़ी और बटलर आगे निकल गए। अश्विन ने मौका लपकते हुए बटलर की गिल्लियां बिखेर दी। गौरतलब है आउट होने के इस तरीके को MANKAD कहा जाता है। यह तरीका वैसे तो खेल के नियमों के अंतर्गत होता है लेकिन खेल भावना के तहत गेंदबाज पहले बल्लेबाज को वार्निंग देता है। उसके बाद भी जब बल्लेबाज नहीं मानता तब गेंदबाज उसको मौका देखकर MANKAD कर सकता है।

ऐसे में शुक्ला ने याद करते हुए कहा- 'कप्तानों और मैच रैफरी की एक मीटिंग के दौरान मैं आईपीएल के चेयरमैन के रूप में भाग ले रहा था और तभी ये तय किया गया था बल्लेबाज अगर नॉन स्ट्राइक एंड पर स्टेप आउट करता है तो उनको रन आउट नहीं किया जाएगा।' शुक्ला ने कहा जहां तक उनको याद है यह कोलकाता में हुई मीटिंग थी जहां विराट और धोनी दोनों मौजूद थे।

Story first published: Tuesday, March 26, 2019, 22:42 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+