For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, Final, Preview: मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स की नजरें चौथी खिताबी जीत पर

नई दिल्ली। 12 मई को उसी तरह का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है जिसका सबसे ज्यादा अनुमान लगाया जा सकता था। आईपीएल 2019 (IPL 2019) में रविवार के दिन दो सबसे बड़े प्रतिद्वंदी चौथे खिताब के लिए आपस में मुकाबला करते नजर आएंगे। यह दो टीमें होंगी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)। मजेदार बात यह है कि चेन्नई को इस सीजन में मुंबई के खिलाफ अब तक एक भी मैच जीत नसीब नहीं हुई है। इस सीजन में दोनों टीमों ने आपस में तीन मैच खेले हैं, दो लीग मैचों में और एक प्लेऑफ में। तीनों ही में मुंबई ने चेन्नई को मात दी है और अगर पिछले सीजन में मिली जीत को भी जोड़ दिया जाए तो मुंबई अब तक चेन्नई की टीम को लगातार चार मैचों में हरा चुकी है।

ऐसे में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो फाइनल के दबाव के अलावा चेन्नई के ऊपर अतिरिक्त दबाव भी होगा। हालांकि दबाव से उभरकर पलटवार करने की क्षमता के लिए धोनी की यह येलो टीम विख्यात है। इसके अलावा 10 मई को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मिली ताजा जीत के बाद भी चेन्नई मानसिक रूप से फाइनल के लिए कहीं ज्यादा तैयार है। इसके अलावा यह टीम 2015 से लेकर 2017 तक लगे बैन के बाद जिस तरह से 2018 में वापसी करके खिताब जीत चुकी है, उससे लगता है फाइनल जैसे मैचों का दबाव झेलने में कैप्टन कूल कहीं ज्यादा सक्षम और अनुभवी टीम के कप्तान हैं।

जहां तक टीम संयोजन की बात है तो यहां पर मुंबई इंडियंस को पहला क्वालीफायर जीतने के बाद मिले छोटे से ब्रेक का फायदा मिल सकता है। उनके पास अपनी टीम की रणनीति और खिलाड़ियों को आराम देने के लिए पर्याप्त समय मिला है। हैदराबाद की पिच पर इस सीजन में तेज गेंदबाजों को कुछ ना कुछ मदद मिलती रही है। ऐसे में अगर मुंबई मिशेल मैक्लेनाघेन को वापस टीम में शामिल कर ले तो कोई ताज्जुब नहीं होना चाहिए। बाकी टीम वहीं हो सकती है जिसमें पिछले मैच में चेन्नई को हराया था-

मुंबई इंडियंस- क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, जयंत यादव / मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रित बुमराह

चेन्नई की बात करें तो यह टीम पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बल्लेबाज कम लेकर उतरी थी लेकिन मुंबई में घातक गेंदबाजों की भरमार को देखते हुए एक बार फिर से धोनी बल्लेबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में मुरली विजय की वापसी हैरान नहीं करेगी। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

चेन्नई सुपर किंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर / मुरली विजय, दीपक चाहर

Story first published: Sunday, May 12, 2019, 15:17 [IST]
Other articles published on May 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+