For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: भारत को विश्व कप जिताने वाले कोच से जीत के गुर सिखेगी RCB, विटोरी की छुट्टी

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 में काफी कुछ बदलने वाला है।दिग्गजों से सजी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लगभग सभी आईपीएल सीजन में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद टीम ने अब बड़ा फैसला लिया है।11वें संस्करण में बेहद खराब प्रदर्शन कर बाहर होने वाली इस टीम के कोचिंग स्टाफ पर गाज गिरी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोचिंग हेड कोच डेनियल विट्टोरी की छुट्टी कर दी है।गुरुवार को भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। कर्स्टन पूर्व कोच डेनियल वेटोरी का स्थान लेंगे।

कर्स्टन ने भारत को 2011 में विश्व कप का खिताब दिलाया था। कर्स्टन पिछले सीजन में बेंगलुरु के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच के रूप में मौजूद थे।

बेंगलुरु का मुख्य कोच बनने पर कर्स्टन ने कहा, 'मुझे पिछले सीजन में वेटोरी के साथ बेंगलुरु टीम में काम करने का मौका मिला था, जिसका मैंने काफी लुत्फ उठाया था। मैं बेंगलुरु के साथ अपना सफर जारी रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'

कोहली की सलाह पर ध्यान: कहा जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अभी सिर्फ कप्तान विराट कोहली के मन मुताबिक कोचिंग स्टाफ को फायर या रिटेन करने का फैसला ले रही है।

आईपीएल की सबसे मजबूत टीम: कागजी पर सबसे मजबूत टीम RCB आईपीएल के इतिहास में अपेक्षित सफलता से हमेशा पीछे रही है। 11 सालों में टीम कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। आईपीएल 2018 में यह टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच जीतने में सफल रही है। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की मौजूदगी के बावजूद उनकी टीम पॉइंट टेबल पर छठवें नंबर पर रही। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच ब्रैड हॉज को भी बर्खास्त किया गया है। साथ ही शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच की कमान सौंपी जा सकती है। अब कोचिंग स्टाफ बदलने से कितना फर्क पड़ता है, ये देखने लायक होगा।

Story first published: Friday, August 31, 2018, 14:15 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+