
गंभीर ने धोनी और कोहली को किया 'निराश'-
केकेआर की टीम को बतौर कप्तान दो आईपीएल खिताब जिताने वाले गंभीर ने जो भविष्याणी की है उसको सुनकर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे बड़े सुपरस्टार निराश हो सकते हैं। स्टॉर स्पोर्ट्स के आईपीएल विश्लेषक शो में बात करते हुए गंभीर ने बताया कि मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें प्लेऑफ जा रही हैं।

गंभीर की प्लेऑफ टीमें-
इन दो टीमों के अलावा गंभीर दो और टीमों का नाम लिया जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें शामिल हैं। आपको बता दें कि गंभीर ने साल 2017 में अंतिम बार केकेआर की कप्तानी संभाली थी। अब दिनेश कार्तिक टीम के कप्तान हैं। गंभीर ने इसके बाद दिल्ली की कप्तानी संभाली थी लेकिन वहां खराब प्रदर्शन के चलते गंभीर को कप्तानी और टीम दोनों से हाथ धोना पड़ा था।
कोहली के बयान के बावजूद विश्व कप के लिए काफी मायने रखेगा IPL में किया प्रदर्शन

चौंकाती है ये भविष्यवाणी-
वैसे गंभीर की भविष्यवाणी में सीएसके और आरसीबी जैसी टीमों का ना होना काफी लोगों को चौंका रहा है। खासकर जिस तरह से दो साल के बैन के बाद चेन्नई की टीम ने पिछले साल सीधी ट्रॉफी उठाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था उसको देखते हुए इस सीजन में भी धोनी की टीम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जबकि आरसीबी की टीम अभी तक भले कोई खिताब नहीं जीत पाई हो लेकिन कोहली और डीविलियर्स जैसे बड़े नामों की उपस्थिति के चलते इस टीम को कभी भी कमतर नहीं आंका जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
