For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : सैमसन के शतक के बाद गंभीर ने दी BCCI को सलाह तो धोनी के फैंस ने लगाई क्लास

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने हैदराबाद की टीम के खिलाफ आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक क्या लगाया, बड़े बड़े दिग्गज उनके मुरीद हो गए हैं। सैमसन ने बहुत दिलेरी से बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के घरेलू मैदान पर चारो तरफ झन्नाटेदार शॉट्स लगाए। उन्होंने 55 गेंदों पर 102 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के गौतम गंभीर जैसे पूर्व क्रिकेटर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सैमसन तो सीधे तौर पर विश्व कप में खिलाने की वकालत बीसीसीआई से कर दी।

इतना ही नहीं, गंभीर ने सैमसन को भारत का मौजूदा समय में बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज भी घोषित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि विश्व कप में संजू से नंबर पर बैटिंग करानी चाहिए।

गंभीर का यह बयान काफी लोगों के लिए हैरानी भरा था क्योंकि उनके लिए अब भी महेंद्र सिंह धोनी ही भारत के बेस्ट विकटकीपर हैं और विश्व कप में वे ही खेलने वाले हैं। ऐसे में गंभीर के इस बयान के बाद धोनी के फैंस का मूड खराब होना लाजिमी था और उन्होंने बाद में गंभीर की इस बयान पर काफी खिंचाई कर डाली।

एक फैंन ने गंभीर को धोनी का धुर विरोधी बताते हुए कहा-

धोनी हैं 'बेस्ट'-

तो कुछ फैन ने गंभीर को धोनी से जलने वाला इंसान बताया-

तो केवल एक पारी के लिए संजू की इतनी तारीफ करना भी लोगों के गले नहीं उतरा-

वहीं, ऋषभ पंत के फैंस की प्रतिक्रिया कुछ ऐसे रही-

गौतम गंभीर का यह बयान फैंस को बेहद गैरजिम्मेदाराना भी लगा-

वैसे आपको बता दें कि आईपीएल में पंत का प्रदर्शन भी अब तक विस्फोटक रहा है। पंत ने अब तक आईपीएल में 40 मैच खेले हैं और 1,351 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 37.53 का और स्ट्राइक रेट 167.41 का रहा है। जबकि संजू सैमसन ने 83 आईपीएल मैचों में 1,999 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत केवल 28.15 और स्ट्राइक रेट 129.3 रहा है। उनके नाम दो आईपीएल शतक भी हैं।

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 16:23 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+