For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : पहले मैच में भज्जी की फिरकी पर नाचे RCB के बल्लेबाज, उनके नाम हुआ यह खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर हरभजन सिंह के लिए आईपीएल सीजन 12 की शुरूआत बेहद शानदार रही। हरभजन ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ चिदंबरम स्टेडियम में काबिलेतारीफ गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। हरभजन की गेंदबाजी की बदाैलत बेंगलुरू टीम महज 70 रनों पर ढेर हो गई। इस दाैरान हरभजन ने अपने नाम एक खास रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया।

दरअसल, हरभजन ने आइपीएल में अपनी ही गेंद पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने ड्वेड ब्रावो को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। भज्जी ने आइपीएल में अब तक अपनी ही गेंद पर कुल 11 खिलाड़ियों का कैच पकड़ा है जबकि ब्रावो ने 10 बार ये कमाल किया है। आइपीएल में अब तक अपनी ही गेंद पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले गेंदबाज ये हैं।

हरभजन ने बेंगलुरू के तीन बड़े विकेट निकाले, जिसके कारण चेन्नई का पलड़ा भारी हो गया। बेंगलुरू के लिए ओपनिंग करने आए कप्तान विराट कोहली लेकिन वह 6 रन बनाकर हरभजन का शिकार बन गए। उन्होंने उठाकर शाॅट मारने की कोशिश की पर रविंद्र जडेजा को कैच दे बैठेे। इसके बाद हरभजन ने अपने दूसरे ओवर में मोईन अली व तीसरे ओवर में एबी डीविलियर्स जैसे खतरनाकर बल्लेबाजों का शिकार किया। ये दोनों बल्लेबाज 9-9 रन बनाकर आउट हुए।

Story first published: Saturday, March 23, 2019, 22:28 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+