For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: शानदार प्रदर्शन कर रहे हरभजन सिंह ने टीम इंडिया में वापसी पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। इस आईपीएल में हरभजन सिंह का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। अभी तक चेन्नई की ओर से 3 मैच खेलकर उन्होंने दो बार मैन ऑफ द मैच खिताब अपने नाम किया है। हरभजन उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं कि क्रिकेट फैंस एक बार फिर से भज्जी को भारतीय टीम की ओर से खेलता हुआ देखना चाहते हैं। खास बात यह है कि हरभजन सिंह पिछले तीन साल से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

ऐसे में जब हरभजन सिंह से दोबारा टीम इंडिया की ओर से खेलने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने तपाक से कहा कि अगर उनको मौका मिलता है तो वे देश के लिए फिर से खेलना चाहेंगे। भज्जी ने कहा, 'मैं अपने खेल पर काम कर रहा हूं। जो भी ट्रेनिंग चाहिए होती है, मैं उसको करता हूं और आईपीएल में मेरा प्रदर्शन भी इसका गवाह है।'

वैसे इस बात की संभावनाएं काफी कम हैं कि हरभजन को आईपीएल में प्रदर्शन का इनाम इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में मिले। लेकिन अगले साल होने वाला टी-20 विश्व कप भज्जी के लिए एक लक्ष्य हो सकता है। जिस तरह से हरभजन पिछले कुछ सालों में खुद को एक परिपक्व टी-20 गेंदबाज के तौर पर ढाल पाए हैं उसको देखते हुए टी-20 विश्व कप 2020 में उनकी जगह बन सकती है।

38 साल का यह स्पिनर इस सीजन में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों के विकेट ले चुका है। भज्जी ने कहा, 'जिस तरह से मैंने क्रिस गेल को आउट किया उससे काफी तसल्ली मिली। लेकिन सच यह है कि मैं इसी काम के लिए टीम में हूं और यही करने की कोशिश करता हूं।'

Story first published: Sunday, April 7, 2019, 21:57 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+