Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: धोनी का ट्रेडमार्क शॉट लगाकर हार्दिक पांड्या ने दिया IPL में छाने का संकेत

नई दिल्ली। भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा धमाका यानी विश्व की बेहतरीन टी-20 लीग आईपीएल का शुभारंभ 23 मार्च से शुरू हो जाएगा। यह लीग कई घरेलू खिलाड़ियों के साथ-साथ हार्दिक पांड्या जैसे उन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए भी काफी अहम होने जा रही है जिन्होंने अभी तक फिटनेस या किसी अन्य कारण से बेहद कम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। हार्दिक भारत की विश्व कप योजना का अहम हिस्सा होने के बावजूद पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट के मैदान पर ज्यादा दिखाई नहीं दिए हैं।

इसमें उनकी फिटनेस और करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में दिए गए आपत्तिजनक बयान की अहम भूमिका रही है। पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई वनडे सीरीज में भी पीठ की जकड़न के कारण बाहर हो गए थे। अब पांड्या आईपीएल से पहले फिट होने की कवायद में पूरी तरह से जुट चुके हैं।

हार्दिक को मुंबई इंडियंस के प्री कैंप ट्रेनिंग सीजन में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया है। ऐसे में पांड्या ने ट्वीटर पर अपने फैंस के सामने एक वीडियो पोस्ट की है जिससे उनकी फिटनेस सुधार का अच्छा अंदाजा लग जाता है। खास बात ये है कि पांड्या वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के ऑइकॉनिक हैलीकॉप्टर शॉट को मारते हुए देखे जा सकता हैं। पांड्या ने इस शॉट को मारते हुए फैंस से पूछा है- 'इस शॉट के पीछे मेरी प्रेरणा का कौन है इसका अंदाजा लगाएं।'

आपको बता दें कि हार्दिक मुंबई इंडियंस की ओर से 2015 से खेलते हैं और तीन बार की चैंपियन इस टीम में एक अहम सदस्य के रूप में भूमिका निभा रहे हैं। यह टीम आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है और 2013, 2015, 2017 में जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार मुंबई की नजरें अपने चौथे खिताब पर होंगी। टीम को अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

Story first published: Thursday, March 14, 2019, 15:51 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+