
दोनों ही खिलाड़ियों का विश्व कप टीम में चयन-
इस सजा का नतीजा तत्काल निलंबन के रूप में हुआ लेकिन बाद में तय किया गया कि जांच पूरी होने तक इन युवा खिलाड़ियों को खेलने दिया जाए। उसके बाद सबको पता है कि इन खिलाड़ियों ने अपने खेल और एकाग्रता को किस तरह से निखारा है। इस समय दोनों ही क्रिकेट आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्व कप के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया में भी इनका चयन हो चुका है।
|
'चाहे कुछ भी हो, हम जिंदगी भर के लिए भाई हैं'
इतने उतार-चढ़ाव के बाद दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती अटूट है। 18 अप्रैल को केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर हार्दिक पांड्या ने इसकी एक झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोकेश राहुल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल के लिए गर्मजोशी भरा संदेश देते हुए यह भी लिखा है- 'जीवन भर के लिए भाई! चाहे कुछ भी हो!! लव यू ब्रो केएल राहुल, हैप्पी बर्थडे। आओ इसको अपना साल बनाए।'
IPL 2019: युजवेंद्र चहल ने चखा अनुष्का भाभी के घर से खाना, तस्वीरें आईं सामने

आईपीएल में चल रहा है दोनों क्रिकेटरों का सिक्का-
आपको बता दें राहुल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हैं और इस सीजन में एक शतक समेत 9 मैचों में 387 रन बना चुके हैं। राहुल के प्रदर्शन के साथ पंजाब की भी बल्ले-बल्ले हो रही है और ये टीम अभी तक 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 10 अंक अर्जित कर चुकी है। वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हार्दिक पांड्या भी 8 मैचों में 191 के स्ट्राइक रेट के साथ 186 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अकेले दम पर भी मुंबई को मैच जिताए हैं। इसके अलावा वे 7 विकेट भी झटक चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
