
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद-
फिलहाल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमशः 14 और 12 अंकों के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। मजेदार बात यह है कि 2 मई को इन्हीं दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना है। ऐसे में आइए देखते हैं कि अगले दौर में जाने के लिए अंकगणित क्या कह रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत हासिल करते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक और जीत मुंबई को 13 मैचों में 16 अंक प्रदान कर देगी। जबकि टूर्नामेंट में इस समय बाकी सभी टीमों को एक या दो मैच और खेलने हैं। अगर मुंबई को जीत मिलती है तो इस समय किसी भी टीम ऐसी स्थिति नहीं है कि वह सभी लीग मैचों (14 मैचों) में 16 अंक हासिल कर सके।

केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब-
वहीं, अगर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिलती है तो राजस्थान रॉयल्स का पत्ता साफ हो जाएगा। राजस्थान के 13 मैचों में 11 ही अंक हैं और यदि वो अपना बचा हुआ एक मैच भी जीत लेती है तो उसके 13 अंक ही होंगे। जबकि इस मैच में जीत के साथ ही हैदराबाद के 14 अंक हो जाएंगे और उसके पास एक मैच और खेलना बाकी होगा। इसके अलावा 3 मई को केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जो मैच होगा, उसमें हारने वाली टीम भी अगले दौर से बाहर हो जाएगी। क्योंकि जो भी टीम हारेगी उसके 13 मैचों में 10 अंक ही रहेंगे।
Shikhar Dhawan ने बताया IPL 2019 में क्या है उनकी सफलता का 'राज'

प्लेऑफ राउंड में क्या होता है-
आपको बता दें कि आईपीएल की आठ टीमों में से चार टीमें अगले दौर यानी प्लेऑफ के लिए पहुंचती हैं। यहां तीन मैच होते हैं जिसमें लीग चरण की टॉप दो टीमों के बीच पहला क्वालीफायर होता है। इस मैच के विजेता को सीधा फाइनल खेलने का टिकट मिलता है। जबकि हारने वाली टीम को प्लेऑफ राउंड में ही एक और मैच खेलने का मौका मिलता है। वहीं, लीग स्टेज की नंबर तीन और चार टीमों को आपस में एक एलिमिनेटर मैच खेलना होता है जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाती है और जीतने वाली टीम को क्वालीफायर वन में शिकस्त खाई टीम से मैच खेलना होता है।


Click it and Unblock the Notifications
