For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: गेंदबाजी से ज्यादा इस बात के लिए बुमराह को मिल रही है हर तरफ से तारीफ

नई दिल्ली। जसप्रीत बुमराह बड़े मैचों के बहुत बड़े गेंदबाज है। मौजूदा पीढ़ी में संभवतः भारत के इस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ने आईपीएल 2019 के फाइनल मैच में राजीव गांधी स्टेडियम पर जो कमाल दिखाया, उसके चलते उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है। बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 14 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए। लेकिन बुमराह इस मैच में अपने प्रदर्शन से भी ज्यादा अन्य कारणों से काफी प्रशंसा हासिल कर रहे हैं।

दरअसल बुमराह ने इस मैच में जितना जान लगाकर गेंदबाजी की, उतना ही कम मुंबई के क्षेत्ररक्षकों ने उनका साथ दिया। मुंबई की गेंदबाजी पारी के 17वें ओवर में शेन वॉटसन 55 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी उन्होंने एक कैच हवा में उछाल दिया जो राहुल चाहर से छूट गया। इस कैच के छूटने के बावजूद बुमराह ने अपनी मुस्काराहट खत्म नहीं होने दी। इससे राहुल चाहर का काफी हौसला बढ़ा क्योंकि वे इससे पहले भी वॉटसन का कैच छोड़ चुके थे।

ऐसा ही दूसरा वाकया बुमराह के अगले ओवर में हुआ, यह पारी का 19वां ओवर चल रहा था और बुमराह ने केवल पांच रन दिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक ड्वेन ब्रावो को भी चलता कर दिया था। लेकिन इस ओवर की अंतिम गेंद पर विकेटकीपर डिकॉक ने बाई के चार रन दे दिए जो मुंबई के लिए बहुत ज्यादा भारी साबित हो सकते थे। डिकॉक इससे बहुत परेशान भी नजर आए। बुमराह ने डिकॉक के पास जाकर उनसे आराम से बातचीत की और साथ में हंसी-मजाक भी किया। इसके बाद डिकॉक काफी रिलेक्स नजर आए।

इस बेहतरीन मैदानी व्यवहार के चलते बुमराह की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है-

मोहम्मद कैप और हर्षा भोगले जैसे दिग्गजों ने बुमराह के लिए अपना सम्मान भी व्यक्त किया है।कैफ लिखते है- 'मुंबई ने दबाव में शानदार संयम बनाए रखा। डिकॉक के साथ बुमराह की बातचीत ने इस गेंदबाज की परिपक्वता और संयम का परिचय दिया और साथ ही रोहित ने भी दबाव को बखूबी संभाला। चेन्नई ने अच्छा प्रयास किया। लेकिन मुंबई को को चौथे खिताब के लिए बधाईयां।'

बुमराह के लिए कुछ ऐसे ही विचार हर्षा भोगले ने भी कहे हैं-

Story first published: Monday, May 13, 2019, 15:57 [IST]
Other articles published on May 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+