IPL 2019 : मुंबई इंडियंस की ओर से दहाड़ने को तैयार हैं बुमराह, शेयर किया यह VIDEO
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के शेरदिल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से मैदान पर दहाड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की और से खेलते हुए बुमराह रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने बाएं कंधे में चोट लगा बैठे थे। बुमराह ही हालत देखकर एक बार तो लगा कहीं यह कोई गंभीर मामला तो नहीं हो गया लेकिन बीसीसीआई अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बुमराह के कंधे का स्कैन हो चुका है और इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
अब बुमराह ने खुद ही अपनी तैयारियों का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मैदान पर फील्डिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं और किसी भी तरह से अनफिट नहीं दिख रहे हैं। बुमराह ने ये पोस्ट अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है- तैयार हूं और दहाड़ रहा हूं।
Ready and roaring🦁🔥 pic.twitter.com/wZbmJhvbmS
— Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) March 26, 2019
बुमराह की इस रिपोर्ट से जहां उनकी फ्रैंचाइजी ने राहत की सांस ली होगी तो वहीं भारतीय टीम प्रंबधन के हाथ-पांव भी फूलने से बचे होंगे। बुमराह मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन वनडे और टी-20 गेंदबाज माने जाते हैं। भारतीय टीम आगामी विश्व कप में बुमराह के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगी। फिलहाल मुंबई टीम भी बुमराह की फिटनेस पर करीबी निगाह रख रही है। मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
