IPL 2019: बीच में ही सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर वापस जाएगा यह दिग्गज खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल की अनेकों शानदार बातों के लिए एक बात फैंस को अक्सर निराश कर देती है। वह है अपने-अपने पंसदीदा विदेशी खिलाड़ियों को लीग के बीच में ही स्वदेश लौटते देखना। आईपीएल के हर सीजन के दौरान बड़े-बड़े विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट से जुड़ते हैं लेकिन सीजन के अंत तक बारी-बारी से स्वदेश लौटने लगते हैं। इसका कारण उनकी अपने देशों से खेलने की प्रतिबद्धताएं होती हैं।
इस सीजन में अब यह प्रकिया दोहराई जाने वाली है। आने वाले विश्व कप को देखते हुए इस बार सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों को अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों से जुड़कर तैयारियां करनी हैं। ऐसे में आईपीएल के मौजूदा सीजन में जल्द ही एक सबसे शानदार ओपनिंग जोड़ी टूटने वाली है।
यह जोड़ी है सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की। इस जोड़ी ने हैदराबाद को कई मैच जिताकर दिए हैं लेकिन 23 अप्रैल के बाद बेयरस्टो सनराइजर्स के कैंप से विदाई ले लेंगे। उनको पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को ज्वाइन करना है। उल्लेखनीय है कि विश्व कप से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
भले ही इन दोनों टीमों ने विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी हैं लेकिन अंतिम चयन की गुंजाइश इस सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। ऐसे में यह सीरीज जोफ्रा आर्चर और मोहम्मद आमिर जैसे धुंरधरों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हो गई है।
इंडिया टुडे के मुताबिक अब बेयरस्टो केवल दो और मैचों में हैदराबादी टीम का हिस्सा रहेंगे। मंगल को SRH का मुकाबला KKR से होगा और उसके बाद यह टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलेगी। बताते चलें की बेयरस्टो का चयन इंग्लैंड की विश्व कप टीम के लिए हो चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
