For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : जब अश्विन की 'गंदी हरकत' के बाद बटलर ने नहीं मिलाया हाथ, देखें VIDEO

नई दिल्ली। 25 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में अश्विन और बटलर के बीच हुआ मामला क्रिकेट जगत का ताजा बड़ा विवाद बन गया है। इस मैच में राजस्थान की बैटिंग के दौरान अश्विन ने गेंदबाजी करते समय बटलर को मैनकेडिंग (Mankading) कर दिया था। आपको बता दें Mankand आउट होने का वो तरीका होता है जिसमें गेंदबाज किसी नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज को गेंदबाजी करने के दौरान आउट कर सकता है अगर बल्लेबाज क्रीज छोड़ चुका है तो।

ठीक यही मामला अश्विन और बटलर के बीच तब देखने को मिला जब किंग्स एलेवन के कप्तान आर अश्विन ने 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर को मैच के 13वें ओवर में नॉन स्ट्राइक एंड पर क्रीज से बाहर जाते देखा। तब उन्होंने गेंद फेंकने की जगह नॉन स्ट्राइकर एंड पर गिल्लियां बिखेर दी। अंपायर से अपील करने के बाद बटलर को क्रीज से बाहर पाया गया और उन्हें आउट करार दिया गया। बटलर इस समय 43 गेंदों में 69 रन बनाकर खेल रहे थे।

यह आउट मैच के लिए टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ और बाद में राजस्थान की पूरी टीम इस झटके से उभर ना सकी और मैच हार गई। इस कारनामे के बाद बटलर को जहां चारों और से सहानुभूति मिल रही है तो वहीं अश्विन क्रिकेट विलेन बनकर बन गए हैं। क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के अनुसार खेल भावना के तकाजे के तहत अश्विन को कम से कम एक चेतावनी तो बटलर को देनी चाहिए थी। लेकिन मैच के बाद अश्विन ने कहा- 'मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि इसमें खेल भावना कहां से आ गई।'

आपको बता दें यह फैसला थर्ड अंपायर को रैफर किया था जिन्होंने बाद में बटलर को आउट करार दिया। बटलर इस दौरान काफी निराश थे और अश्विन को लेकर उनके चेहरे पर नाराजगी भी साफ देखी जा सकती थी। इतना ही नहीं बटलर की अश्विन के प्रति यह नाराजगी तब भी छुप ना सकी जब मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाने के लिए मैदान पर थे। बटलर ने तब ना अश्विन से हाथ मिलाया और ना ही ठीक से उनकी और देखा। इस बात की झेंप अश्विन के चेहरे पर साफतौर पर देखी जा सकती थी।

Story first published: Tuesday, March 26, 2019, 18:23 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+