For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जीत के बाद चेन्नई टीम ने मनाया केदार जाधव का जन्मदिन, मस्ती करते दिखे रैना

IPL 2019 DC vs CSK : Chennai Super Kings Celebrates Kedar Jadhav Birthday |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन-12 में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। चेन्नई ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए सीजन के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने केदार जाधव को उनके जन्मदिन पर जीत के रूप में खास तोहफा दिया। पूरी टीम मैच के बाद जाधव का 34वां जन्मदिन मनाती दिखी, जिसका वीडियो चेन्नई ने ट्वीटर पर शेयर किया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाधव बिना शर्ट के केक काटने को खड़े हुए हैं। बाकी सभी खिलाड़ी जोरों से उनका जन्मदिन मनाते हुए मस्ती कर रहे हैं। वहीं सुरेश रैना जाधव को पीछे से पकड़ लेते हैं। इसके बाद साथी खिलाड़ी जाधव का केक के साथ बुरा हार करते हैं। इस खास माैके की तस्वीरें टीम ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर की हुई हैं।

बता दें कि जाधव ने 34 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी। जाधव का जन्म 26 मार्च 1985 में पुणे में हुआ था।जाधव घरेलू क्रिकेट के तौर पर महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल के 67 मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद से अभी तक 957 रन बना चुके हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए 59 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 1174 रनों के साथ 27 विकेट भी झटक चुके हैं।

Story first published: Wednesday, March 27, 2019, 14:18 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+