नई दिल्ली। आईपीएल का 12वां सीजन शुरू हो गया है और शुरुआती मुकाबलों में ही इस लीग के जलवे दिखने शुरु हो चुके हैं। कुछ मैच दांतों तले अंगुली दबाने वाली व्यक्तिगत परफारमेंस वाले रहे तो कुछ मैचों में शानदार टीम प्रयास देखने को मिला। कुल मिलाकर क्रिकेट की फिजा बदलने के लिए जाना जाने वाला आईपीएल भारत में एक बार फिर क्रिकेट का मूड बदल चुका है।
मूड केवल प्रशंसकों और खिलाड़ियों का ही नहीं बदलता बल्कि खेल को अपनी आवाज से दुनिया भर में पहुंचाने वाले कमेंटेटरों का भी बदल जाता है। इस बात की बानगी हमने केविन पीटरसन और सुनील गावस्कर की जुगलबंदी के समय देखी जब पीटरसन ने गावस्कर की एक फोटो शेयर की जिससे आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बता दें दोनों ही कमेंटेटर आईपीएल में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में मौके पर चैन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच फिरोजशाह कोटला में हुए मैच के दौरान हंसी-मजाक के पल देखने को मिले।
इसके गावस्कर और पीटरसन साथ-साथ खड़े होकर मैच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे तभी सनी को एक बॉक्स पर खड़े होते हुए देखा गया और पीटरसन उनके बराबर खड़े थे। यह समझते देर ना लगी कि सनी ऐसा करके पीटरसन की लंबाई तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। पीटरसन ने जब यह फोटो शेयर की तो वे भी अपनी हंसी को रोक नहीं सकें और बोले- हां, यह इस शाम हुआ। सनी एक लीजेंड हैं...
Yes! This happened on air this evening...
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 26, 2019
Sunny Is A Legend! 😂😂😂 pic.twitter.com/H0sxEx23PS
जहां तक इस मैच की बात है तो चेन्नई की टीम ने दिल्ली को उसके घर में 6 विकेट से हराकर इस सत्र का लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 147 रन बनाए थे जिसको चेन्नई की टीम ने केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीएसके की ओर से वाटसन, रैना, धोनी और जाधव ने बढ़िया बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया।