IPL 2019: मुंबई की जीत के हीरो पोलार्ड ने क्रीज पर की ऐसी हरकत, बाद में लगा जुर्माना, VIDEO
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए कीरोन पोलॉर्ड ने आईपीएल-12 में बहुत ज्यादा निरंतरता दिखाने वाला प्रदर्शन नहीं किया लेकिन उन्होंने उन मैचों में परफारमेंस दी, जहां सबसे ज्यादा मायने रखती थी। सीजन 2019 का फाइनल मैच भी कुछ ऐसा ही था। इस मैच में जब बाकी के मुंबई इंडियंस बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे थे तब पोलार्ड की पारी ने मुंबई को 149 रनों तक पहुंचाया। यह पारी बाद में मुंबई की जीत में निर्णायक भी साबित हुई और मलिंगा, बुमराह के साथ पोलार्ड भी इस खिताबी जीत के हीरो साबित हुए। उन्होंने इस मैच में 25 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली।
लेकिन पोलार्ड के लिए इस खुशी के मौके पर एक झटकेदार खबर भी सामने आ रही है। इस स्टार खिलाड़ी पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। पोलार्ड पर यह जुर्माना अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए लगाया गया। पोलार्ड ने इसके लिए अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता के तहत लेवल-1 (अपराध 2.8) के दोषी पाए गए थे।
आपको बता दें कि जब पोलार्ड डेथ ओवरों में बैटिंग कर रहे थे तो ड्वेन ब्रावो के गेंदों पर उन्होंने अंपायर के फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी। यह मुंबई की पारी का अंतिम यानी 20वां ओवर चल रहा था। इस ओवर में ब्रावो ने दो गेंदें लगातार ऑफ स्टंप से कुछ बाहर फेंकी और अंपायर नितिन मेनन ने इसको वैध करार दिया। इस वजह से पोलार्ड को गुस्से में दिखे। लेकिन तीसरी गेंद के बाद उनकी निराशा और ज्यादा बढ़ गई और उन्होंने अपना बल्ला में हवा में उछाल दिया।
पारी के अंतिम ओवर में पोलार्ड ने खोया अपना आपा, गुस्से में उछाला बल्ला, VIDEO में देखिए क्या हुआ आगे-https://t.co/iLtv9CBUxX
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) May 13, 2019
ब्रावो के लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंद करने पर चौथी गेंद पर पोलार्ड ने अपने स्टंप की लाइन छोड़ दी और वाइड लाइन की ओर बढ़ गए। इस मामले पर दोनों अंपायरों ने पोलार्ड ने बात की और बाद में इस खिलाड़ी ने अपनी पारी को पूरा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
