For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: पोलार्ड ने एक ही हाथ से गेंद को छूकर मारा छक्का, IPL में फिर दिखी मसल्स पॉवर

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में मसल्स पॉवर जमकर बोल रही है। खासकर वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों की तूती इस मामले में खूब बोलती है। कद-काठी में सामान्य तौर पर तगड़े कैरेबियाई क्रिकेटरों की फिटनेस की आजकल शानदार होती है। वे जितना समय अभ्यास में बिता रहे हैं उतना ही ध्यान जिम में अपनी मांसपेशियां तराशने पर भी दे रहे हैं। आंद्रे रसेल के विध्वंसक रूप ने इस सीजन में अब तक सबका ध्यान अपनी ओर खींचा ही रखा है।

6 अप्रैल को मुंबई और हैदराबाद के बीच हुए मैच में कीरोन पोलॉर्ड ने भी मुश्किल हालातों में मैच जिताने वाली पारी खेली। मुंबई को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया गया था। एक समय मुंबई की टीम 13 ओवर में केवल 65 रनों पर 5 विकेट खोने के चलते मुसीबत में घिरती हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन तभी पोलॉर्ड ने मोर्चा संभाल लिया और अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया।

उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 2 चौके लगाए। इसमें एक छक्का मसल्स पॉवर का इस्तेमाल करते हुए केवल एक ही हाथ से लगाया गया। आमतौर पर ऐसे ढीले शॉट्स मैदान के बीच में ही गिरते हैं और कैट आउट होते हैं। लेकिन यहां मामला पूरी तरह पॉवर का था। उन्होंने यह छक्का सिद्धार्थ कॉल की गेंद पर पारी के 19वें ओवर में लगाया। पोलॉर्ड की दमदार पारी के दम पर मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन बनाए। जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम केवल 96 रनों पर सिमट गई। अल्जारी जोसेफ ने ड्रीम डेब्यू करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट लिए।

Story first published: Sunday, April 7, 2019, 16:21 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+