IPL 2019: केवल 14 ओवर में RR को रौंदकर कोलकाता ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। जब यह मैच हुआ तो सबको एक बार फिर से आंद्रे रसेल से धुआंधार की उम्मीदें थी लेकिन कोलकाता के टॉप ऑर्डर ने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की बैटिंग ही नहीं आने दी और राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। केकेआर ने केवल 14 ओवरों में ही तय लक्ष्य को हासिल कर रॉयस्स को उनके घर में 8 विकेट से रौंद डाला। राजस्थान की ओर से मिले 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत धमाकेदार रही।
क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। नरेन ने इस दौरान बेहद आक्रामक रूप अख्तियार करते हुए केवल 25 गेंदों पर 47 रन ठोक डाले। इसके बाद क्रिस लिन ने अपना पचासा पूरा किया और वे 50 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट श्रेयस गोपाल ने लिए। इनके अलावा रॉबिन उथप्पा ने भी नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
इस जबरदस्त जीत के साथ कोलकाता की टीम ने आईपीएल सीजन 2019 में शानदार रिकॉर्ड बना दिया है। केकेआर इस सीजन में पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। इस मैच में कोलकाता ने शुरुआती 6 ओवरों में 65 रन ठोक डाले।
ये वो समय था जब सुनील नरेल जबरदस्त बैटिंग कर रहे थे और क्रिस लिन उनका साथ दे रहे थे। अगर सीजन के टॉप पॉवरप्ले स्कोरर की बात करे तो फिलहाल पहले पायदान पर सनराइजर्स की टीम का कब्जा है। हैदराबाद ने भी यह रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ खेलकर बनाया था। उन्होंने तब 69 रन बनाए थे। जबकि इस मामले में तीसरे नंबर खुद राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिसने पंजाब की टीम के खिलाफ पॉवरप्ले में 64 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
