नई दिल्ली। आईपीएल का धूमधड़ाका शुरू हो चुका है और 23 मार्च से विश्व की सबसे लीग का शुभारंभ कोहली बनाम धोनी यानी आरसीबी और सीएसके की टीम के बीच होने वाले मैच से हो जाएगा। उसके बाद एक दिन में दो मुकाबलों का दौर शुरू होगा रविवार से यानी 24 मार्च। इस दिन पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स का है जो उसको सनराइजर्स की टीम के खिलाफ खेलना है।
चैन्नई सुपर किंग्स के बाद कोलकाता एक ऐसी टीम मानी जाती है जिसके पास जुनूनी फैनबेस होता है। कोलकाता के ईडन गार्डन में जब यह टीम मैच खेलने उतरती है तब दर्शकों का उमड़ा हुजूम और समर्थन देखने लायक होता है। इसमें भी कोई शक नहीं कि यह टीम इस बात से वाकिफ है। इस टीम के सहमालिक शाहरूख की दीवानगी कोलकाता में देखकर यह बात आसानी से समझी भी जा सकती है।
केकेआर की तैयारियों के बारे में एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। इसमें शाहरूख टीम के फैंस और खिलाड़ियों के जज्बे-जुनून की बात करते हुए टीम की मानसिकता का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जहां तक तैयारियों की बात है तो टीम की ओर से साफ संदेश वीडियो में दिया जा चुका है- आखिरी बॉल, आखिरी रन और आखिरी सांस तक..मैं तैयार हूं कोलकाता। आपको बता दें कि यह वीडियो टीम के मुख्य खिलाड़ियो ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट की है।
आपको बता दें कि गंभीर ने साल 2017 में अंतिम बार केकेआर की कप्तानी संभाली थी। अब दिनेश कार्तिक टीम के कप्तान हैं। आईपीएल ने मंगलवार को ही अपना ग्रुप चरण का पूरा शेड्युल जारी किया है। इसमें अच्छी बात यह है कि कोलकाता अपने सभी मैच घर में खेलेगा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि आम चुनाव के कार्यक्रम को देखते हुए कोलकाता को अपने कुछ मैच किसी और जगह स्थानांतरित करने पड़ सकते हैं।