For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: रसेल की विस्फोटक पारी के बाद KKR ने ऐसे मनाया जीत का जश्न, देखें VIDEO

नई दिल्ली। आंद्रे रसेल की निर्मम मार के चलते बैंगलोर की टीम की सीजन का पहला मैच जीतने की हसरत धरी की धरी रह गई और कोलकाता ने बेहद ही शानदार तरीके से जीत दर्ज करते हुए आरसीबी को 5 विकेट से हराया नहीं बल्कि धो दिया। बड़ा लक्ष्य देकर जीत की ओर बढ़ रही बैंगलोर की राह में आंद्रे रसेल आ गए। उन्होंने केवल 13 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की बदौलत नाबाद 48 रन बनाए। इस जीत के बाद कोलकाता की टीम और फैंस गदगद हैं।

रसेल ने अब तक आईपीएल 2019 में 77 गेंदों का सामना किया है जिसमें 268.83 के स्ट्राइक रेट के साथ 207 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 103.50 का रहा है और उन्होंने 22 छक्के लगाए हैं। टीम ने इस अविश्वनीय जीत के बाद जमकर जश्न मनाया है। जिसकी वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।

जिस निर्ममता के साथ रसेल ने शुक्रवार को आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई थी वह बेहद निर्मम तो थी ही, बल्कि विपक्षियों के लिए आंखें खोलने वाली भी थी। पिछले मैच में 13 गेंदों पर 48 रन बनाने वाले रसेल क्रीज पर हैं तब तक कुछ भी हो सकता है। ये पूरा सीजन कोलकाता के इस बाहुबली बल्लेबाज की कसाई के अंदाज में की गई बल्लेबाजी के किस्से सुना रहा है।

खास बात यह है कि सीजन में अब तक उनके छक्कों की संख्या केवल 12 है। यानी रसेल बात केवल छक्कों से कर रहे हैं। इसके अलावा रसेल ने बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में शुभमन गिल के साथ जो अहम अर्धशतकीय साझेदारी की वह आईपीएल की सबसे तेज पचास रनों की पार्टनरशिप है। इस भागेदारी में केवल 14 गेंदों में 53 रन ठोक दिए गए जिसमें रसेल का योगदान 11 गेंदों पर 47 रनों का था और गिल का केवल 3 गेंदों पर 3 रनों का।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 18:29 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+