For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, KKR vs DC, Preview: रसेल और रबाडा के बीच टक्कर का गवाह बनेगा ईडन गार्डन

नई दिल्ली। जब पिछली बार मौजूदा सीजन में दिल्ली और कोलकाता की टीम का सामना हुआ था तब मैच रोमांच के चरम को छूता हुआ सुपर ओवर तक गया था। उस ओवर में आंद्रे रसेल को कैगिसो रबाडा ने जबरदस्त यॉर्कर मारकर क्लीन बोल्ड किया। रसेल के आउट होने के बाद कोलकाता की चुनौती भी समाप्त हो गई थी और दिल्ली को एक शानदार जीत मिली थी।

दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच के बाद दिल्ली की टीम को पंजाब और हैदराबाद से हार मिल चुकी है लेकिन उसके बाद उन्होंने पंजाब की टीम के खिलाफ जीत से वापसी भी की। जबकि कोलकाता ने बैंगलोर के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान को भी हराया है। केवल चेन्नई के खिलाफ स्पिन की मददगार पिच पर उसके बल्लेबाजों को नाचना पड़ा। हालांकि यहां भी रसेल ने अर्धशतक जमाया था।

कोलकाता के लिए अच्छी बात यह है कि वह अपने घर में मैच खेलने के लिए वापस आ रही है। इस लीग का पहला हॉफ पूरी तरह से रसेल के नाम रहा है। लेकिन इस नाम पर पूरी तरह निर्भर होने से कोलकाता की टीम बचना चाहेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। आइए टीमों पर एक बार नजर डालते हैं-

पिछले मैच में चेन्नई से मिली हार के बावजूद कोलकाता की टीम में बदलाव की गुंजाइश बहुत कम है। लेकिन पिच पर थोड़ा हरापन होने से एक पेसर को खिलाने की जगह बनाई जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो लॉकी फर्गुसन की वापसी हो सकती है। वैसे केकेआर ने मैट केली के रूप में एक अनकैप्ड कंगारू खिलाड़ी लिया है लेकिन उसका फिलहाल इस मैच में खेलना संभव नहीं लगता। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (c & wk), शुबमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, लॉकी फर्गुसन, प्रसीद कृष्णा, कुलदीप यादव

पंजाब की बात करें तो हर्शल पटेल बाकी के टूर्नामेंट से फ्रैक्चर के कारण बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा मनजोत कालरा भी हल्की-फुल्की चोट के चलते बाहर हैं। पोटिंग ने इस पिच पर तीन तेज गेंदबाज खिलाने के संकेत दिए हैं। ऐसा होता है तो ट्रेंट बोल्ट वापस आ सकते हैं। अन्य तेज गेंदबाज रबाडा, क्रिस मॉरिस (ऑलराउंडर) और ईशांत शर्मा होंगे। यह टीम कुछ इस तरह हो सकती है-

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, एक्सर पटेल, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट / संदीप लामिछाने

Story first published: Friday, April 12, 2019, 0:28 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+