Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019, KKR vs MI, Preview: मुंबई की नजरें अंक तालिका में टॉप दो स्पॉट पर

नई दिल्ली। कल यानी 28 अप्रैल को दो ऐसी टीमों के बीच मैच है जो बिल्कुल विपरीत ध्रुवों पर हैं। एक है कोलकाता नाइट राइडर्स जो रसेल फैक्टर पर निर्भर होकर अपनी ताकत को दोबारा तलाशने में ही संघर्ष कर रही है तो दूसरी ओर है मुंबई इंडियंस जो प्लेऑफ में पहुंचने में तैयारी कर रही है। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में बुरी तरह पीटने के बाद इंडियंस के हौसले और भी बुलंदी पर हैं। जबकि पिछले मैच में केकेआर राजस्थान रॉयल्स के हाथों अपने ही घर में हार चुका है।

जहां तक टीम संयोजन की बात है तो केकेआर के स्पिनर्स पीयूष चावला और सुनील नरेन ने पिछले मैच में शानदार काम किया था। ऐसे में हो सकता है कि कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया जाए। ऐसे में यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

KKR- क्रिस लिन, सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (c, wk), आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, यार पृथ्वीराज, प्रसिध कृष्णा

जबकि मुंबई इंडियंस ईडन गार्डन की पिच पर मिलने वाली तेज गेंदबाजों की कुछ मदद को नजरअंदाज नहीं करना चाहेगी। वैसे भी उसकी ताकत उसके मुख्य तेज गेंदबाज रहे हैं। हालांकि एक और तेज गेंदबाज को लाने से उनको इविन लुईस और अंकुल राय को बाहर बैठाना पड़ सकता है। टीम के लिए राहत की बात कप्तान का सही समय पर फॉर्म में लौटना है। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

MI- रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रुनाल पंड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, मिशेल मैक्लेनाघन / बेन कटिंग / जेसन बेहरेनडोर्फ, लसिथ मलिंगा, जसप्रित बुमराह

यह मैच रविवार को ईडन गार्डन के मैदान पर शाम 8 बजे से शुरू हो जाएगा।

Story first published: Sunday, April 28, 2019, 0:26 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+