For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019, KKRvKXIP: रसेल के ऑलराउंड खेल के दम पर 28 रनों से जीता कोलकाता

नई दिल्ली। कोलकाता की टीम ने ईडन गार्डन पर पंजाब की टीम को 28 रनों से हराकर सीजन की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम अपने दो धुरंधरों क्रिस गेल और केएल राहलु की ओपनिंग जोड़ी पर काफी हद तक निर्भर थी लेकिन इन दोनों ने ही निराश किया। राहुल (1) आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने उसके बाद मयंक अग्रवाल और गेल के बीच अच्छी साझेदारी बनती हुई दिखाई दी लेकिन गेल को उनके हमवतन रसेल ने चलता करके पंजाब की सबसे बड़ी आस भी तोड़ दी। गेल ने 20 रन बनाए।

इसके बाद सरफराज खान (13) भी कुछ खास नहीं कर सकें। इसी बीच मयंक अग्रवाल ने बढ़िया बैटिंग का मुजायरा पेश किया और आईपीएल का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। वे उसके बाद ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और 58 रन बनाकर आउट हो गए। मयंक के बाद डेविड मिलर ने भी अपना संघर्षपूर्ण अर्धशतक पूरा किया। ये उनका सीजन का पहला मैच भी था। मिलर ने 59 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। जबकि मनदीप सिंह ने भी 15 गेंदों पर 33 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और नाबाद रहे। ये प्रयास हालांकि व्यक्तिगत रूप से सराहनीय थे और टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थे।

ईडन गार्डन पर पंजाब के कप्तान अश्विन ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और उसके बाद से ही इस मैच में शानदार चौके-छक्कों का सिलसिला थमता नहीं दिखा। सुनील नरेन, नीतिश राणा, रॉबिन उथप्पा और अंत में सब पर भारी पड़े आंद्रे रसेल की पारियों के दम पर केकेआर ने पंजाब को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य दिया है।

पंजाब की ओर से नरेन ने 9 गेंदों पर 24 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत दी। उसके बाद उथप्पा (67) और नीतीश राणा (63) ने शानदार साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी। राणा का यह आईपीएल के 12वें सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने इस पारी में 34 गेंदों का सामना किया और 7 छक्के व 2 चौके जड़े। इसके बाद आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए पंजाब की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 17 गेंदों पर 5 छक्कों व 3 चौकों की सहायता से 48 रन कूट डाले। पंजाब के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 ही विकेट लिया।

पंजाब की टीम इस मैच में चार बदलाव के साथ उतरी है। डेविड मिलन, विजोन, वरुण चक्रवर्ती, एंड्रयू टाई को टीम में जगह मिली है जबकि निकोलस पूरन, सैम करन, अंकित राजपूत और मुजीब उर रहमान बाहर किए गए हैं।

Story first published: Wednesday, March 27, 2019, 23:51 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+