IPL 2019 : लोकेश राहुल ने लिया स्टीव स्मिथ का ऐसा कैच, गूंज उठा पूरा स्टेडियम, VIDEO
नई दिल्ली। 25 मार्च को आईपीएल में राजस्थान और पंजाब की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया जो 'Mankad'विवाद की चपेट में आकर लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस मैच को किंग्स इलेवन के कप्तान अश्विन की विलेनगिरी के अलावा उनकी टीम के एक अन्य सदस्य केएल राहुल के शानदार कैच के कारण भी जाना जाएगा।
अपने बल्ले के जरिए आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करके विश्व कप की टीम में शामिल होने की जुगत लगा रहे राहुल रनों के मामले में भले ही चूक गए हो लेकिन उन्होंने फील्डिंग में ऐसा कैच लिया जिसको देखकर एक बार तो सबकी सांसे वहीं की वहीं अटक गई। राहुल ने यह कैच स्टीव स्मिथ का लिया था। स्मिथ 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। ये मैच में काफी नाजुक समय था और इस कैच ने मैच को काफी हद तक पंजाब की ओर मोड़कर रख दिया।
यह राजस्थान की बल्लेबाजी का 18वां ओवर चल रहा था और सैम करन गेंदबाजी कर रहे थे। तभी स्मिथ ने उनको एक्ट्रा कवर की ओर लोफ्ट कर दिया। वहां पर केएल राहुल ने कई मीटर तक गेंद का पीछा करते हुए हवा में गोते लगाकर एक अविश्वसनीय कैच लपक लिया।
— Aditya Chauhan (@aditya_chauhan5) March 25, 2019
पंजाब की टीम ने यह मैच 14 रनों से जीता। इस जीत में किंग्स इलेवन के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की पारी की भी काफी अहम भूमिका रही। गेल ने मैच में 47 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसी के साथ पंजाब की टीम ने रॉयल्स को उनके ही घर में हराने की बड़ी उपलब्धि दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
