IPL 2019: आईपीएल में होते-होते बचा एक और मांकड आउट, देखें वीडियो
नई दिल्ली। अगर आप इस आईपीएल को करीबी से फॉलो कर रहे हैं तो राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ पहला मैच नहीं भूल पाएंगे। इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाज जॉस बटलर को किंग्स के कप्तान आर अश्विन ने बेहद ही बेइमानी भरे अंदाज में मांकड आउट कर दिया था। यह घटना के बाद अश्विन की हर जगह आलोचना हुई थी और बाद की क्रिकेट के नियमों की नियामक संस्था एमसीसी ने भी अश्विन की धज्जियां उड़ाते हुए इस मामले को खेल भावना के खिलाफ बताया था।
यह वाकया क्रिकेट हलकों में इतना प्रभाव छोड़ने वाला रहा कि मानों अब कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाज को मांकड आउट करने से बचेगा। सभी ने खुलकर और एक ही स्वर में अश्विन की आलोचना जो की थी। लेकिन आईपीएल में ही एक और मांकड आउट होने से बाल-बाल बच गया है। जी हां, यह मामला था मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच का। तब क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर मयंक अग्रवाल खड़े थे। क्रुणाल ने अचानक गेंदबाजी के बीच में गेंद नहीं फेंकी और पीछे मुड़ गए।
ये देखकर मयंक अग्रवाल के पसीने छूट गए क्योंकि वे भी बटलर की तरह क्रीज से काफी आगे थे लेकिन क्रुणाल ने जाने क्या सोचा कि मयंक को मांकड नहीं किया। जबकि टीवी रिप्ले देखने से साफ था कि क्रुणाल चाहते थे तो मयंक को साफ तौर पर मांकड कर सकते थे। बाद में मयंक की जान में जान आई और उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी गई। ऐसा लगता है आर अश्विन की हुई चौतरफा फजीहत ने क्रुणाल को ऐसा करने से रोक लिया था। क्रुणाल नहीं चाहते होंगे अश्विन के बाद मांकडिंग के मामले में अब उन पर बातें की जाए। इस मामले का आप यहां वीडियो में देख सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
