For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खूबसूरत लड़की के साथ वायरल हुई हार्दिक पांड्या की फोटो, फिर यूजर्स ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। टी-20 और वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर आजकल अपने खेल का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। विश्व कप से ठीक पहले उनके करियर की सभी बड़ी परेशानियां खत्म हो चुकी हैं। हाल ही में बीसीसीआई के लोकपाल ने उनको अमर्यादित बयानबाजी के लिए सजा सुनाकर इस केस का भी निपटारा कर दिया था। हार्दिक को इस मामले में 20 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी जिसको इस खिलाड़ी ने सहर्ष स्वीकार किया। इसके अलावा आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियस प्लेऑफ में पहुंच गई है जिसमें उनकी भी बड़ी भूमिका है।

हॉट एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा-

पटरी पर लौट चुकी हार्दिक पांड्या की गाड़ी से एक ताजा खबर चर्चाओं में आ रही है। पांड्या को एक खूबसूरत लड़की के साथ पार्टी में देखा गया है। इसकी तस्वीर जब वायरल होनी शुरू हुई तो वे एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए। हार्दिक के साथ ये लड़की कोई और नहीं बल्कि टीवी की हॉट एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा हैं। इस तस्वीर को डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और उसके बाद वे जमकर ट्रोल करी गईं और इस ट्रोलिंग का कारण हैं हार्दिक पांड्या।

तस्वीर पर यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया-

डिसूजा ने हार्दिक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं। इसके साथ ही उन्होंने Brother from Another Mother का कैप्शन देते हुए हार्दिक को अपना भाई बताया। उसके बाद लोगों ने इस बोल्ड अदाकार को निशाने पर ले लिया। बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और उनके हर एक फोटो और वीडियो को लाखों लोग देखते हैं। इस तस्वीर को जैसे ही यूजर्स ने देखा तो उन्होंने हार्दिक पांड्या की काफी खिंचाई करते हुए क्रिस्टर को खूब सुनाया।

IPL 2019: मैच के बाद कोहली ने खलील अहमद से ऐसे लिया 'बदला', VIDEO वायरल

नस्लीय टिप्पणी के भी शिकार बने हार्दिक-

नस्लीय टिप्पणी के भी शिकार बने हार्दिक-

एक यूजर ने तो हार्दिक के रंग पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा उनको काला भाई भी बताया। यही नहीं उनको वेस्टइंडीज की टीम में भी चयनित होने की सलाह दी। यूजर्स के तानों से तंग आकर अततः क्रिस्टल डिसूजा को खुद जवाब देने आना पड़ा और उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना ही सबसे बढ़िया विकल्प है क्योंकि उनके ताने हार्दिक की बेहतरीन परफॉरमेंस पर कोई असर नहीं छोड़ सकते..लेकिन आपका धन्यवाद।

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 13:32 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+