IPL 2019, KXIP vs DC, Preview: इन-फॉर्म बल्लेबाजों ने रोचक बनाई गेंद और बल्ले की जंग
नई दिल्ली। जब 1 अप्रैल को आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर पंजाब और दिल्ली के बीच मैच होगा तब इतना तो तय है मुकाबला कांटे का होगा। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीत चुकी हैं। खासकर दिल्ली ने तो सुपर ओवर में जीत दर्ज करके एक बेहद दबावयुक्त मैच खेलने का तजुर्बा भी हासिल कर लिया है। वहीं, पंजाब की टीम में क्रिस गेल फार्म में हैं तो केएल राहुल ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जड़कर फॉर्म वापस हासिल कर ली है। इसके अलावा मयंक अग्रवाल भी बल्ला भी रन उगल रहा है।
पिछली बार जब दिल्ली की टीम पंजाब के सामने मोहाली के मैदान पर थी तब केएल राहुल ने आईपीएल के इतिहास के सबसे तेज हॉफ सेंचुरी जड़ी थी, जबकि तीसरे ओवर में अभी एक गेंद और फेंकी जानी बाकी थी। राहुल हालांकि अभी उस रौंद्र रूप को हासिल नहीं कर पाए हैं। वे हासिल कर भी पाएंगे या नहीं ये कहना मुश्किल है। लेकिन जो कहा जा सकता है वो ये कि फार्म टेंपररी होता है और क्लास परमानेंट और इसमें कोई शक नहीं कि राहुल ने अपनी क्लास हासिल कर ली है।
दोनों ही टीमें जीतकर आ रही हैं ऐसे में मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है। दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत से एक बड़ी पारी की उम्मीद है। अभी तक पंत ने एक विश्वसनीय बल्लेबाज की छवि नहीं बनाई है जो दिल्ली के लिए चिंता का विषय है। लेकिन पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर जैसे इन फार्म बल्लेबाज पंजाब की नाक में दम कर सकते हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे शाम में शुरू होगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
