IPL 2019, KXIP vs SRH, Preview: वार्नर-गेल का बल्ला चला तो पैसा वसूल होगा मैच
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में ये तो साफ हो चुका है, अगर आपके पास अच्छा मध्यक्रम नहीं है तो फिर आप रन का पीछा करने में हमेशा दिक्कत महसूस करेंगे। इसके बावजूद में कई बार टीमों का टॉप ऑर्डर और निचला मध्यक्रम इस कमी को ढकता हुआ आया है लेकिन हैदराबाद और पंजाब की टीमों के साथ पिछले मैचों में ऐसा नहीं हुआ।
पंजाब की टीम ने चेन्नई के खिलाफ 161 रनों का पीछा नहीं कर पाई जबकि केएल राहुल ने टॉप ऑर्डर में अर्धशतक जमाया था लेकिन मिडिल ऑर्डर फ्लॉप हुआ। इसके बाद हैदराबाद की टीम अपने घर में 137 रनों का पीछा नहीं कर सकी और केवल 96 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। इस मैच में पहली बार पता चला, जब वार्नर-बेयरस्टो एक साथ फेल होते हैं तो क्या होता है।
अब हैदराबाद और पंजाब का मुकाबला मोहाली के मैदान पर सोमवार को होगा। दोनों ही टीमों के अभी तक 6-6 अंक हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। आइए नजर डालते हैं दोनों टीमें कैसी हो सकती हैं-
हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियमसन फिट हो चुके हैं लेकिन उनकी जगह पर आए मोहम्मद नबी ने शानदार प्रदर्शन किया है और क्रिस गेल, के राहुल आदि जैसे बल्लेबाजों के सामने उनकी सटीक गेंदबाज कारगर साबित हो सकती है। फिर भी अगर विलियनसन खेलने के पूरी तरह तैयार है तो उनकी टीम में जगह बनाई जाएगी। इसके अलावा टीम में कोई भी चयन संबंधी समस्या नहीं है।
हैदाराबाद- डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (w), विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (c), संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल
वहीं, पंजाब की टीम ने अब तक केवल पांच गेंदबाज ही टीम में बनाए रखे हैं। इसी मैदान पर सैम करन ने अपनी हैट्रिक ली थी। उनसे फिर कुछ अच्छा करने की उम्मीद होगी। ऐसे में मुजीब उर रहमान को टीम से बाहर बैठना होगा। इसके अलावा मुरुगन अश्विन की जगह भी टीम में बनती है लेकिन अगर वरूण चक्रवर्ती फिट होतें हैं तो टीम उनके चयन पर भी विचार कर सकती है।
पंजाब- लोकेश राहुल (w), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (c), एंड्रयू टाय, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
