For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : चहल का 'अजूबा' डांस देख विराट हुए लोटपोट, खुद शेयर किया VIDEO

नई दिल्ली। क्रिकेट में भी अन्य खेलों की तरह हार-जीत लगी रहती है और जो टीम इसको सहज रूप में लेती है वो दबाव में बेहतर करती है। टीम को ये सब सीखाने की जिम्मेदारी टीम प्रबंधन खासकर कप्तान की होती है और कप्तान जब भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट जैसा हो तो कहने ही क्या। विराट अपनी टीम को फ्रंट से लीड करना पसंद करते हैं।

अभी हाल में सम्पन्न हुए मैच में जब मुंबई की टीम के खिलाफ आरसीबी को विवादापस्द तरीके से रोमाचंक मैच में हार मिली उससे विराट मैच के बाद काफी गुस्से में थे। उन्होंने सबके सामने अंपायर को लताड़ भी लगाई थी जिसने मलिंगा की अंतिम गेंद को नो-बॉल करार नहीं दिया था और आरसीबी यह नजदीकी मैच हार गया था।

लेकिन अब लगता है कप्तान विराट इस गुस्से से उभरकर आगे बढ़ने का सोच चुके हैं। यही कारण है उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमे आरसीबी की टीम के तीन सदस्यों की डांस शूटिंग चल रही है। विराट के अलावा अन्य दो सदस्य हैं- युजवेंद्र चहल और एबी डिविलियर्स। इसमें तीनों की डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन चहल सबसे ज्यादा मुखरता से डांस कर रहे हैं।

ये डांस देखकर विराट लोट-पोट हो जाते हैं। विराट ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा है- 'चाहे जो भी हो, हंसी बेस्ट दवा है।' लगता है विराट का इशारा भी कही ना कही आरसीबी के पिछले मैच में नो-बॉल विवाद की ओर ही था।

Story first published: Friday, March 29, 2019, 20:46 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+