For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: इस कारण शिखर धवन के बड़े फैन साबित हुए लॉकी फर्गुसन

नई दिल्ली। लोकी फर्ग्यूसन को न्यूजीलैंड की टीम का अगली पीढ़ी का गेंदबाज माना जा रहा है। अपनी बेहतर लाइन तूफानी रफ्तार के चलते फर्गुसन क्रिकेट में चर्चित तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। दाए हाथ का यह तेज गेंदबाज आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की ओर से खेल रहा है। उनको आजकल एक नए स्टाइल के साथ देखा जा रहा है जो काफी लोकप्रियता बटोर रहा है। यह है फर्गुसन की तुर्रिदार मूंछे जो उन्होंने भारतीय गब्बर बल्लेबाज शिखर धवन से प्रेरणा ले कर रखी हैं।

मूंछे धवन का लंबे समय से एक चर्चित स्टाइल रही हैं। इस बारे में बात करते हुए फर्गुसन ने कहा, 'एक या दो साल से मैंने मूंछे रखी हुई हैं। लेकिन अभी मैंने इनको मोड़दार अंदाज दिया है। कई बार पसीना निकालने वाले मौसम में मूंछों को एक जगह पर बरकरार रखना मुश्किल होता है लेकिन मैं खुश हूं कि ये नया अंदाज पूरे दिन तक टिक जाता है।' शिखर धवन के बारे में बात करते हुए फर्गुसन ने बताया कि जब धवन कीवीलैंड का दौरा कर रहे थे तब मैंने उनको देखा था और मैं उनका बड़ा फैन हूं। उम्मीद करता हूं जल्दी ही वे अपनी मूंछे फिर बढ़ा लेंगे।

इस दौरान फर्गुसन ने सुनील नरेन और हमवतन ट्रैंट बोल्ट का जिक्र भी किया। यहीं नहीं, आईपीएल की ग्राफिक्स टीम ने इन दोनों खिलाड़ियों के लिए तुर्रीदार मूंछों का डिजाइन तैयार किया है और फिर फोटो पोस्ट करते हुए बताया है कि दोनों इन मूंछों के साथ कैसे लगेंगे। अंत में फर्गुसन ने बताया, 'मैं और मेरी मूंछें अब तक आईपीएल में मजेदार समय का आनंद ले रहे हैं। उम्मीद करता हूं हम लगातार ऐसा करते रहेंगे।' हम भी उम्मीद करते हैं कि धवन जल्द ही इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए नई मूंछों के साथ नजर आएंगे।

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 16:22 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+