IPL 2019 : ममता बनर्जी ने KKR को दी जीत की बधाई तो शाहरूख ने दिया यह जवाब
नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक शाहरूख खान का कोलकाता शहर के प्रति प्रेम जगजाहिर है। शाहरूख ना केवल अपनी टीम का मैच देखने के लिए यहां आते हैं बल्कि साथ ही कोलकाता के फैंस का अपने अंदाज में शुक्रिया भी अदा करना नहीं भूलते हैं। कई बार शाहरूख को मैच के बाद पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल के 12वें सीजन में केकेआर की टीम की शुरुआत भी जबरदस्त हुई है और उसने अभी तक अपने दोनों मैच जीतकर विजयी क्रम अपनाए रखा है।
ईडन गार्डन पर आंद्रे रसेल के तूफान के सामने अब तक हैदराबाद और पंजाब तिनके की मानिंद उड़े हैं। दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता तीसरे खिताब की ओर वाकई में गंभीर दिखाई दे रही है। 27 मार्च को पंजाब की टीम को 28 रनों से हराने के बाद कोलकाता की टीम को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुभकामनाएं प्राप्त हुई। उन्होंने टीम से कहा- जीतते रहिए।
Next time you please come to the grounds Didi. Thank u we will try our best. https://t.co/h5WmbHbLdW
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 27, 2019
ममता ने यह संदेश ट्वीटर पर दिया था जिसका जवाब देते हुए शाहरूख ने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है- जब केकेआर का मैच हो तो आप ईडन गार्डन पर आया करें।
आपको बता दें ममता बनर्जी खुद अपने आप में बड़ी क्रिकेट फैन हैं और समय-समय पर अपना क्रिकेट प्रेम उजागर करती रहती हैं। आपको बता दें कि अब कोलकाता को अपने अगले चार मैचों के लिए देश भर का दौरा करना है। आने वाले शनिवार को ये टीम दिल्ली में होगी जहां उनका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। उसके बाद आरसीबी से बेगंलुरु में भी मुकाबला खेलना है। बाद में राजस्थान और चेन्नई से क्रमशः उनके घरों में मैच खेले जाने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
